{"_id":"64ead6c4c559fe0cbd0fd9d5","slug":"meteorological-department-predicted-rain-in-punjab-for-two-days-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Weather News: पंजाब में आज और कल बारिश की संभावना, 29 अगस्त से एक सितंबर तक शुष्क रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Weather News: पंजाब में आज और कल बारिश की संभावना, 29 अगस्त से एक सितंबर तक शुष्क रहेगा मौसम
Sun, 27 Aug 2023 10:27 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 27 Aug 2023 10:27 AM IST
सार
शुक्रवार रात को पंजाब के कई जिलों में बारिश हुई थी। इनमें अमृतसर में 12.0 एमएम, लुधियाना में 9.2 एमएम, पटियाला में 0.8 एमएम, एसबीएस नगर में 11.8, जालंधर में 14.5, होशियारपुर में 10.0, बरनाला में 11.0 एमएम की बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौसम विभाग ने पंजाब में रविवार व सोमवार को कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विभाग के मुताबिक इसके बाद मौसम शुष्क रहेगा। विभाग ने फिलहाल 29 अगस्त से एक सितंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। उधर, शनिवार को तापमान में 0.9 डिग्री की गिरावट की वजह से अभी सामान्य के नजदीक बना हुआ है।
विज्ञापन
सबसे अधिक 36.2 डिग्री सेल्सियस तापमान समराला का दर्ज किया गया। वहीं, अन्य प्रमुख शहरों में अमृतसर का पारा 33.0 डिग्री, लुधियाना का 33.3, पटियाला का 35.8, पठानकोट का 33.7 डिग्री, बठिंडा का 35.0, फरीदकोट का 34.2, एसबीएस नगर का 31.8, फतेहगढ़ साहिब का 33.5, जालंधर का 32.5 डिग्री और रोपड़ का 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
शुक्रवार रात को पंजाब के कई जिलों में बारिश हुई थी। इनमें अमृतसर में 12.0 एमएम, लुधियाना में 9.2 एमएम, पटियाला में 0.8 एमएम, एसबीएस नगर में 11.8, जालंधर में 14.5, होशियारपुर में 10.0, बरनाला में 11.0 एमएम की बारिश दर्ज की गई। शनिवार को फिरोजपुर में 29.0 एमएम की बारिश हुई। न्यूनतम तापमान में 2.2 डिग्री की कमी दर्ज की गई। हालांकि यह सामान्य के नजदीक बना रहा। सबसे कम 22.2 डिग्री सेल्सियस तापमान लुधियाना का दर्ज किया गया।
विज्ञापन