फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Meteorological Department issued warning of thunderstorm and hailstorm in Punjab And Haryana

पंजाब-हरियाणा के लिए 48 घंटे रहेंगे भारी, मौसम विभाग ने जारी की वज्रपात और आंधी की चेतावनी

Sun, 14 Jun 2020 04:26 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 14 Jun 2020 04:26 PM IST
विज्ञापन
Meteorological Department issued warning of thunderstorm and hailstorm in Punjab And Haryana
सांकेतिक तस्वीर।

पंजाब और हरियाणा के लिए 48 घंटे भारी रहने वाले हैं। मौसम विभाग ने दोनों राज्यों के अलग-अलग स्थानों पर बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश थंडरस्टार्म की संभावना जताई है। हरियाणा में वज्रपात और बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। जून में पहली बार मौसम विभाग ने दोनों राज्यों को लेकर धूल भरी आंधी और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले 48 घंटे दोनों राज्यों के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। विभाग के अनुसार पंजाब में अलग-अलग स्थानों पर बिजली और तेज हवाओं जिनकी गति 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार हो सकती है। वहीं हरियाणा को लेकर विभाग ने कहा है कि तेज हवाओं के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना बन रही हैं।   
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- पीजीआई के पूर्व विशेषज्ञ बोले- लोग सावधानी बरतें तो देरी से चरम पर पहुंचेगा कोरोना, कमजोर भी पड़ेगा
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़: 40 मिनट की बारिश भी नहीं दिला पाई गर्मी से राहत... चढ़ा पारा
छह दिन लगातार तापमान में बढ़ोतरी के बाद शनिवार को हुई 40 मिनट की बारिश से गर्मी से राहत नहीं दे पाई। दिन अधिकतम तापमान 39.6 और न्यूनतम तापमान 29.8 दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार तापमान बढ़ने और पश्चिमी विक्षोभ के बनने से रविवार को भी बारिश की संभावना बनी हुई है।  

बता दें आठ जून के बाद से लगातार अधिकतम और न्यूनतम पारे में बढ़ोतरी हो रही है। शनिवार को भीषण गर्मी के बाद दोपहर को बादल छा गए और ठंडी हवा चलने लगी। कुछ ही देर में झमाझम बारिश शुरू हो गई। दोपहर लगभग एक बजे शुरू हुई बारिश का दौर 40 मिनट तक चला। इस दौरान 3.4 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके बाद भी पारे में कोई गिरावट नहीं आई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पाई है। 

बारिश के दौरान 10 डिग्री गिरा पारा 
दोपहर बाद चंडीगढ़ व आसपास के क्षेत्र में हुई बारिश के दौरान अधिकतम तापमान में भारी गिरावट आ गई। मौसम विभाग के अनुसार 40 मिनट की बारिश के समय पारे में 10 डिग्री की गिरावट देखी गई। हालांकि यह दौर कुछ ही देर चला लेकिन इस दौरान लोगों ने गर्मी से काफी राहत महसूस की।   

आगामी तीन दिनों तक मौसम का हाल

  • दिनांक              कैसा रहेगा मौसम         तापमान (अधिकतम और न्यूनतम)
  • 14 जून                खुला रहेगा मौसम          40.0           29.0
  • 15 जून                 आंशिक बादल             40.0          28.0
  • 16 जून                खुला रहेगा मौसम          40.0           28.0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed