{"_id":"63b5d738803c0621986f5a26","slug":"meteorological-department-issued-red-alert-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: पंजाब में शीतलहर जारी, रेड अलर्ट, गुरदासपुर सबसे ठंडा, बारिश के आसार नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: पंजाब में शीतलहर जारी, रेड अलर्ट, गुरदासपुर सबसे ठंडा, बारिश के आसार नहीं
Thu, 05 Jan 2023 01:17 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 05 Jan 2023 01:17 AM IST
सार
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को गुरदासपुर पंजाब में सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, बठिंडा में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 5.8, पटियाला में 6 और मोहाली में 6.8 डिग्री सेल्सियस जबकि अमृतसर में 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में छाई घनी धुंध।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ शीतलहर की चपेट में है। चंडीगढ़ का तापमान शिमला से भी कम दर्ज किया गया है। घनी धुंध और कोहरे का प्रकोप जारी है। बुधवार दोपहर को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 8.8 डिग्री कम रहा। वहीं शिमला का अधिकतम तापमान 13.3 डिग्री रहा। शिमला और पंजाब के कई शहरों में न्यूनतम तापमान लगभग बराबर दर्ज किया जा रहा है। शिमला का न्यूनतम तापमान जहां 2.2 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं पंजाब के गुरदासपुर में 2.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ज्यादा ठंड दर्ज की गई।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश भर में रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान दिन भर शीतलहर चलने के साथ घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं दिन के समय भी दृश्यता बहुत कम रहेगी। हालांकि शुक्रवार से प्रदेश के कई हिस्सों में कोहरे से राहत मिलने की उम्मीद है लेकिन इस दौरान सर्दी का कहर जारी रहेगा। उधर, हरियाणा में भी कड़ाके की सर्दी जारी है। आगामी कुछ दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में सर्दी जारी रहेगी।
विज्ञापन
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अगले चार दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान बारिश होने की संभावना नहीं है। गुरुवार को ठंडी हवाओं के साथ कोहरा और घनी धुंध पड़ने की आशंका है। पंजाब और हरियाणा में बुधवार को कड़ाके की ठंड रही। कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना रहा। सुबह घने कोहरे की परत छाई रही, जिससे दृश्यता कम हो गई। मौसम विभाग चंडीगढ़ के निदेशक डॉ. मनमोहन शर्मा ने कहा कि अभी कुछ दिन और शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा।
विज्ञापन
विभाग के अनुसार बुधवार को गुरदासपुर पंजाब में सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, बठिंडा में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 5.8, पटियाला में 6 और मोहाली में 6.8 डिग्री सेल्सियस जबकि अमृतसर में 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इसके अलावा हरियाणा के नारनौल में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिसार में न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस, भिवानी में 6.7 डिग्री, करनाल में 6.3 डिग्री, रोहतक में 6.6 डिग्री और सिरसा में 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अंबाला का न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।