फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Weather Forecast Update Today: Meteorological Department issued fog alert in 16 districts of Punjab

Punjab Weather: दिन के गिरते पारे से कांपा पंजाब, कोहरे से कई उड़ानें रद्द और ट्रेनें लेट, 16 जिलों में अलर्ट

Sat, 30 Dec 2023 12:12 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 30 Dec 2023 12:12 AM IST
सार

पंजाब में अमृतसर, लुधियाना, पटियाला व बठिंडा में शुक्रवार को कोल्ड-डे रहा। इन शहरों में दिन का पारा सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। घने कोहरे की मार के बीच अब दिन भी काफी ठंडे होने लगे हैं। मौसम विभाग ने शनिवार व रविवार को भी कई शहरों में कोल्ड-डे का अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
Punjab Weather Forecast Update Today: Meteorological Department issued fog alert in 16 districts of Punjab
Punjab Weather News: - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर भारत कोहरे की चपेट में है। दिन के समय भी कोहरा छाया रहने के कारण पंजाब में कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हुआ है। धुंध के कारण शुक्रवार को चंडीगढ़ से 14 और अमृतसर से चार उड़ानों को रद्द कर दिया गया, जबकि शनिवार सुबह नौ बजे से पहले की चार उड़ानों को भी कैंसिल किया गया है। वहीं, अमृतसर, चंडीगढ़ व नई दिल्ली से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मिलाकर 250 उड़ानें प्रभावित हुईं और कुछ में तीन घंटे तक की देरी हुई। यही हाल पंजाब से दिल्ली आने और जाने वालीं 125 ट्रेनों का हुआ। शुक्रवार को कुछ ट्रेन तो 12 घंटे की देरी से चलीं।

विज्ञापन


पंजाब में अमृतसर, लुधियाना, पटियाला व बठिंडा में शुक्रवार को कोल्ड-डे रहा। इन शहरों में दिन का पारा सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। घने कोहरे की मार के बीच अब दिन भी काफी ठंडे होने लगे हैं। मौसम विभाग ने शनिवार व रविवार को भी पंजाब के कई शहरों में कोल्ड-डे रहने का अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही अगले दो दिन 16 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए बेहद घने कोहरे का रेड अलर्ट, रविवार के लिए ऑरेंज अलर्ट और एक व दो जनवरी 2024 के लिए घनी धुंध का यलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

पंजाब में दिन का पारा सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस नीचे

शुक्रवार को पंजाब के अधिकतम तापमान में 2.2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि, अब भी यह सामान्य से 3.3 डिग्री नीचे बना हुआ है। उधर रात के तापमान में 0.4 डिग्री की कमी दर्ज की गई। यह सामान्य से 4.2 डिग्री ऊपर है। सबसे कम 4.7 डिग्री का तापमान नवांशहर का रहा। शुक्रवार को अमृतसर का दिन का पारा 16.1 डिग्री दर्ज किया गया और यह सामान्य से 2.0 डिग्री से नीचे रहा। वहीं लुधियाना का 17.0 डिग्री रहा और यह सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस कम है। शुक्रवार को अमृतसर में दृश्यता शून्य रही। पटियाला, लुधियाना, हलवारा, बठिंडा व आदमपुर में 50 मीटर से कम की दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed