फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Meteorological department alert, night temperature may go up to four degrees

मौसम विभाग का अलर्ट, चार डिग्री तक जा सकता है रात का तापमान

Thu, 17 Dec 2020 02:35 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 02:35 AM IST
विज्ञापन
Meteorological department alert, night temperature may go up to four degrees
चंडीगढ़। कड़ाके की ठंड के बीच तापमान और नीचे आ गया है। मंगलवार रात का शहर का तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान रहा है, जबकि अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री कम रहा। मौसम विभाग के मुताबिक जब दिन का तापमान सामान्य से छह डिग्री कम रहे तो उसे कोल्ड डे कहते हैं। बुधवार का दिन कोल्ड डे की श्रेणी में दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि रात के तापमान में आगे भी गिरावट आएगी। अगले दो दिनों में रात का तापमान चार डिग्री तक जा सकता है। ऐसे में रात और सुबह के वक्त भीषण ठंड पड़ने के आसार हैं।
विज्ञापन

चंडीगढ़ में बीते रविवार से ठंडक ने दस्तक दी थी। उसके बाद से भीषण ठंड पड़ रही है। बुधवार सुबह भी काफी ज्यादा कोहरा था। दृश्यता 500 मीटर के आसपास दर्ज की गई। हालांकि उसके बाद अच्छी धूप निकली, लेकिन बीच बीच में चल रही शीत लहर ने ठंड का अहसास कम नहीं होने दिया। शाम होते ही फिर तापमान नीचे आ गए। इस समय बफीर्ली हवाएं आ रही है, जो तापमान को और गिराएंगी। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि सुबह और शाम के वक्त काफी कोहरा रहेगा। रात के तापमान में 2 डिग्री की और गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन

सुबह के वक्त सैर करने वाले रहें सतर्क
मौसम विभाग ने बताया है कि सुबह करीब 4 बजे से 7 बजे तक काफी ठंड रहेगी। ऐसे में सुबह के वक्त सैर करने वाले और बाहर सोने वाले सतर्क रहें। हृदय के मरीज डाक्टर से सलाह करने के बाद ही सुबह सैर के लिए निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed