फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Message from the film on drug abuse and caste discrimination

फिल्म से नशीली दवाओं के दुरुपयोग व जातिगत भेदभाव पर दिया संदेश

Wed, 18 Nov 2020 02:20 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 02:20 AM IST
विज्ञापन
Message from the film on drug abuse and caste discrimination
चंडीगढ़। शहर के कुछ युवाओं ने जातिगत भेदभाव और नशीली दवाओं के दुरुपयोग को दर्शाते हुए 15 मिनट की एक फिल्म तैयार की है। इसका नाम ‘पिंड्स ऑफ पंजाब’ रखा गया है। ट्रान्जा स्टूडियो के बैनर तले यह फिल्म हाल ही में यूट्यूब पर रिलीज हुई है। इस लघु फिल्म में मादक द्रव्यों के सेवन और जाति आधारित भेदभाव जैसे मुद्दों को छूकर वर्तमान ग्रामीण पंजाब के विभिन्न रंगों को दर्शाया गया है।
विज्ञापन

ट्रान्जा के संस्थापक और एमडी निशांत सिंह भिंडर (20) ने इस फिल्म का निर्देशन और लेखन किया है। उन्होंने कहा कि फिल्म में कहानी को वास्तविक रूप से और बिना ज्यादा धूम-धड़ाके के दिखाया गया है। अभिनेता और लेखक अक्श मेहराज ने इस फिल्म के लिए संवाद लिखे हैं। अनमोल सिद्धू इसके क्रिएटिव डायरेक्टर हैं। जपप्रीत सिंह ने म्यूजिक दिया है और हशनीन चौहान ने मुख्य अभिनेत्री का रोल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed