फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Mercury below seven degree Celsius in 21 districts of Punjab

Punjab Weather News: पंजाब के 21 जिलों में सात डिग्री से नीचे पारा, आज ऑरेंज अलर्ट, बठिंडा में घना कोहरा

Mon, 09 Jan 2023 03:43 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 09 Jan 2023 03:43 AM IST
सार

मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मैदानी इलाकों के तापमान में बढ़ोतरी होगी। इससे लोगों को कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी। 13 जनवरी को ही पश्चिमी विक्षोभ के जाते ही एक बार फिर से शीतलहर का प्रकोप बढ़ेगा। 14 और 15 जनवरी को तेज शीतलहर चलेगी। 

विज्ञापन
Mercury below seven degree Celsius in 21 districts of Punjab
Punjab Weather Update: - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब में कड़ाके की ठंड जारी है। सूबे के 21 जिलों में न्यूनतम तापमान सात डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। वहीं, अधिकतम तापमान में न तो कोई बढ़ोतरी हुई और न ही गिरावट आई। रविवार को भी घना कोहरा छाया रहा। बठिंडा में दृश्यता शून्य दर्ज की गई। प्रदेश में आज भी ऑरेज अलर्ट जारी किया गया है। अधिकांश जिलों में दोपहर तक घना कोहरा छाया रहेगा।  बठिंडा शहर के कुछ हिस्सों में कोहरे की मोटी परत छाई हुई है, जिससे दृश्यता कम हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार कल रात साढ़े 11 बजे बठिंडा में दृश्यता 0 मीटर दर्ज की गई।

विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार से घने कोहरे में कमी आएगी और दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी। वहीं, पंजाब में 11 और 12 को बारिश की संभावना जताई गई है। रविवार को पंजाब में रोपड़ का न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर में 6.6, बठिंडा में 3.4, चंडीगढ़ में 4.5, जालंधर में 6.3, लुधियाना में 5.3, पठानकोट में 6.6 और पटियाला में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन

मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मैदानी इलाकों के तापमान में बढ़ोतरी होगी। इससे लोगों को कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी। 13 जनवरी को ही पश्चिमी विक्षोभ के जाते ही एक बार फिर से शीतलहर का प्रकोप बढ़ेगा। 14 और 15 जनवरी को तेज शीतलहर चलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फरीदकोट में ठंड से बुजुर्ग की मौत
कोटकपूरा रोड पर ठंड से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान 70 वर्षीय टोनी बाबा के रूप में हुई, जो पिछले 11 वर्षों से कोटकपूरा रोड पर बने धार्मिक स्थल के पास झुग्गी बनाकर रहता था। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी ने बताया कि जसवंत सिंह ने बताया कि डॉक्टरों के मुताबिक बुजुर्ग की ठंड से मौत हुई है। इस मामले में 174 की कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed