फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mentally disturbed person hanged himself and died

Chandigarh News: मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति ने लगाया फंदा, मौत

Wed, 14 May 2025 02:24 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Updated Wed, 14 May 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Mentally disturbed person hanged himself and died
चंडीगढ़। हल्लोमाजरा से मक्खनमाजरा की तरफ जाने वाले रास्ते के पास लगने वाले जंगल में एक व्यक्ति ने फंदा लगा लिया जिससे उसकी मौत हो गई। इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सेक्टर-32 अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाएगी। मृतक की पहचान दड़वा स्थित गैस कॉलोनी निवासी 53 साल के रामबाबू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार रामबाबू मानसिक रूप से परेशान था। परिवार वाले उन्हें घर से बाहर जाने से रोकते थे। मंगलवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे कोई बहाना लगाकर घर से बाहर निकल गए। परिवार वालों को लगा कि शायद वह कुछ गलत कदम न उठा लें। वह घर से ही रस्सी लेकर निकले थे। पूरा परिवार और जानकार उन्हें आसपास ढूंढने लगे। इस दौरान रामबाबू के बेटे के दोस्त ने उन्हें जंगल में पेड़ से लटकता हुआ देखा। उन्होंने रस्सी से फंदा लगाया हुआ था। दोस्त ने रामबाबू के बेटे को बताया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने रामबाबू को फंदे से उतारा और सेक्टर-32 अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed