फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mentally disturbed person hanged

मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति ने लगाया फंदा

Mon, 30 May 2022 02:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
mentally disturbed person hanged
चंडीगढ़। मानसिक रूप से परेशान सेक्टर-25 में निवासी एक व्यक्ति ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति को फंदे से उतारकर सेक्टर-16 के अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। व्यक्ति की पहचान 50 वर्षीय रेतु लाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन

रेतु लाल सेक्टर-25 में अपने परिवार के साथ रहते थे। वह काफी समय से बीमार थे और सेक्टर-16 अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। रविवार को उनके परिवार के लोग किसी काम से बाहर गए हुए थे। दोपहर बाद जब परिजन घर पहुंचे तो देखा कि रेतु लाल फंदे से झूल रहे हैं। यह देख चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शवगृह में भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लग पाएगा। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

मदर होम में 19 वर्षीय युवती ने लगाया फंदा
उधर, सेक्टर-17 थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय एक युवती ने कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। युवती सेक्टर-23 के मदर होम रहती थी। युवती ने रविवार को सुबह कमरा नहीं खोला तो पड़ोस के कमरों में रहने वाली युवतियों ने दरवाजा खटखटाया। दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस बुलाई गई। पुलिस ने दरवाजे की कुंडी तोड़ी तो अंदर युवती फंदे से झूल रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लग पाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed