फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mental health counseling of students in PU starts from July 10

Chandigarh News: पीयू में विद्यार्थियों की मेंटल हेल्थ काउंसलिंग 10 जुलाई से शुरू

Wed, 05 Jul 2023 02:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jul 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
Mental health counseling of students in PU starts from July 10
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से विद्यार्थियों की मेंटल हेल्थ काउंसलिंग 10 जुलाई से शुरू करवाई जाएगी। इसको लेकर मंगलवार सुबह पीयू डीएसडब्ल्यू दफ्तर की ओर से स्टूडेंट सेंटर स्थित दफ्तर में ही काउंसलर के लिए उम्मीदवारों को वॉक इन इंटरव्यू के लिए बुलाया गया। इस दौरान 34 उम्मीदवार उपस्थित हुए और इनमें से दो पदों पर काउंसलरों की भर्ती की गई है। पीयू डीएसडब्ल्यू प्रो. जतिंदर ग्रोवर ने बताया कि काउंसलर के लिए हेल्थ सेंटर में एक कमरा अलग से अलॉट किया जाएगा। विद्यार्थी वहां जाकर वन टू वन काउंसलिंग करवा सकते हैं। इसके साथ ही दोनों काउंसलर सभी हॉस्टलों में दौरा कर विद्यार्थियों की समस्याएं सुनेंगे और उनकी काउंसलिंग भी करेंगे। पीयू में कोरोना काल से पहले हॉस्टल के विद्यार्थियों के लिए मेंटल हेल्थ काउंसलर होते थे, जो नियमित रूप से स्टूडेंट सेंटर पर बने दफ्तर में बैठते थे और विद्यार्थियों की काउंसलिंग करते थे। लेकिन पिछले तीन साल से पीयू में काउंसलर नहीं रखा गया। वहीं, दूसरी ओर कोरोना महामारी के बाद हॉस्टल में लौटने पर विद्यार्थियों में मेंटल हेल्थ की समस्याएं अधिक बढ़ गई हैं। अभी पीयू में विद्यार्थी कोई भी समस्या होने पर पीजीआई या अन्य हॉस्पिटल में निजी तौर पर अपना इलाज करवा रहे हैं। इस कारण हॉस्टल में रहने वाले विद्यार्थियों को इलाज के लिए बाहर जाने में परेशानी भी होती है। पीयू में काउंसलर को लेकर विद्यार्थी यूनिवर्सिटी खुलने के बाद लंबे समय से मांग कर रहे थे। इस मुद्दे को लेकर कई बार प्रदर्शन भी किया गया था। वहीं, डीएसडब्ल्यू से लेकर वीसी तक को विद्यार्थियों की ओर से ज्ञापन सौंपे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed