{"_id":"695ec839592c3382250f0b5e","slug":"member-secretary-of-state-legal-services-authority-inspected-the-de-addiction-centre-chandigarh-news-c-16-pkl1079-916929-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव ने नशा मुक्ति केंद्र का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव ने नशा मुक्ति केंद्र का किया निरीक्षण
विज्ञापन
चंडीगढ़। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव ने बुधवार को सेक्टर-18 स्थित नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र की कार्यप्रणाली की समीक्षा की और उपचार एवं पुनर्वास से गुजर रहे व्यक्तियों को दी जा रही सेवाओं की गुणवत्ता का आकलन किया। यह दौरा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की डीएडब्ल्यूएन स्कीम–2025 के अंतर्गत 5 से 12 जनवरी तक आयोजित किए जा रहे जागरूकता कार्यक्रमों और संबंधित गतिविधियों के तहत किया गया।
सदस्य सचिव ने बताया कि राष्ट्रीय युवा दिवस (स्वामी विवेकानंद जयंती) 12 जनवरी को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य युवाओं को प्रेरित करना और स्वस्थ व सुदृढ़ समाज के निर्माण में उनकी भूमिका को मजबूत करना है। इसी क्रम में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण ने सभी राज्य विधिक सेवा प्राधिकरणों को 5 से 12 जनवरी के बीच इस योजना के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।
दौरे के दौरान सदस्य सचिव ने केंद्र के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण किया और चिकित्सा अधिकारियों, परामर्शदाताओं तथा सहायक कर्मचारियों से विस्तृत संवाद किया। इस दौरान लाभार्थियों के लिए अपनाई जा रही उपचार पद्धतियों, परामर्श विधियों और पुनर्वास रणनीतियों पर भी चर्चा की गई।