फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mehendi with name of the beloved is decorated on the palm, women will keep fast of Karva Chauth today

Chandigarh News: हथेली पर सजाई पिया के नाम की मेहंदी, महिलाएं आज रखेंगी करवाचौथ का व्रत

Sun, 20 Oct 2024 05:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 05:17 AM IST
विज्ञापन
Mehendi with name of the beloved is decorated on the palm, women will keep fast of Karva Chauth today
चंडीगढ़। करवाचौथ के एक दिन पहले शनिवार को शहर के बाजारों में सुबह से देर रात तक रौनक छाई रही। लगभग सभी मार्केट में लगाए गए मेहंदी के स्टॉल पर सुहागिनों के साथ ही युवतियां भी मेहंदी लगवाती नजर आईं। दूसरी ओर मिठाई की दुकानों पर सरगी की खरीदारी और करवा की खरीदारी भी देर रात तक की गई। इस दौरान सुहागिनों ने हथेलियों पर पिया के नाम की मेहंदी रचाई। विशेष अवसर पर शहर के कई बाजारों में मेहंदी लगवाने की फ्री व्यवस्था भी की गई थी, जहां सुबह 10 से देर रात तक कारीगरों ने मेहंदी लगाई। महिलाओं ने परिधान, ज्वेलरी और कॉस्मेटिक की खरीदारी करने के साथ ही व्रत के एक दिन पहले पूजन सामग्री भी खरीदी। इस कारण शहर के पूजन सामग्री की दुकानों पर काफी भीड़ नजर आई। वहीं, चांद का दीदार करने के लिए छलनी की भी खूब खरीदारी हुई। व्रत में छलनी के महत्व और उसकी मांग को ध्यान में रखते हुए दुकानदारों ने आकर्षक डिजाइन के छलनी भी मार्केट में उतारीं। इसमें गोटा पत्ती, घुंघरू, स्टोन और मिरर वर्क वाले छलनी की मांग ज्यादा रही। सजने-संवरने वाले इस व्रत को लेकर शहर के लगभग सभी सेक्टरों के पार्लर में सुबह से महिलाओं की भीड़ रही। इस दौरान कई पार्लर में तो एडवांस बुकिंग के कारण मौके पर नए लोगों को सुविधा नहीं मिल पाई। कुछ पार्लर में विशेष अवसर को ध्यान में रखते हुए सुहागिनों को कई आकर्षक ऑफर भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed