फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   meeting, post, three times, Congress, Jalandhar

तीन बार बैठक में नहीं आए तो पद से छुट्टी

Sat, 04 Oct 2014 10:58 PM IST
जालंधर।
जालंधर। Updated Sat, 04 Oct 2014 10:58 PM IST
विज्ञापन
meeting, post, three times, Congress, Jalandhar
कांग्रेस ने प्रदेश में अपने पांव मजबूत करने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। पीपीसीसी ने अब दिल्ली से आए कांग्रेस के नए फार्मूले और नियमों को लागू करना शुरू कर दिया है। इसके तहत कांग्रेस को ब्लॉक स्तर पर मजबूत किया जाएगा। इसके साथ ही बैठकों का पूरा रिकार्ड भी रखा जाएगा। किन जन समस्याओं को जोरदार ढंग से उठाया जा सकता है उसके बारे में मंथन किया जाएगा।
विज्ञापन



पीपीसीसी प्रधान प्रताप बाजवा ने शनिवार को जालंधर में इसकी शुरूआत की। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के मीडिया कोआर्डिनेटर वरिंदर शर्मा भी थे। बाजवा ने कहा कि अब जिला कांग्रेस कमेटी को माह के पहले शनिवार को जिलास्तर की बैठक रखनी होगी। इसमें कौन-कौन पदाधिकारी शरीक हुए और कान नहीं इसका ब्योरा रखा जाए। दूसरे शनिवार को ब्लॉकस्तर की बैठक रखी जाएगी।
विज्ञापन


बाजवा ने कहा कि तीन बार लगातार अगर कोई पदाधिकारी शरीक नहीं होता है तो उसका नाम डिलीट कर दिया जाएगा। इस दौरान सांसद चौधरी संतोख सिंह, बावा हेनरी, बब्बू नीलकंठ, राजेश भट्टी, जिला प्रधान राजिंदर बेरी, देहाती प्रधान जगबीर बराड़, पूर्व सांसद मोहिंदर केपी, मनोज अरोड़ा समेत कई कांग्रेसी नेता शरीक हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाजवा ने कहा कि पंजाब की गठबंधन सरकार ने इंडस्ट्री के विशेष पैकेज के लिए अपनी अपील मोदी सरकार के पास दाखिल की थी। इसे खारिज कर दिया गया है। अब प्रदेश भाजपा को अपना स्टैंड क्लीयर करना चाहिए कि वह पंजाब की इंडस्ट्री के साथ हैं या नेशनल भाजपा लीडरशिप का समर्थन करती हैं।



उन्होंने कहा कि 2017 में कांग्रेस सत्ता में आएगी और आते ही ऐसा कानून बनाया जाएगा कि अल्पसंख्यकों व दलितों के लिए केंद्र से आए पैसे को किसी अन्य स्थान पर खर्च न किया जाए। यदि कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ केस दर्ज किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed