{"_id":"670f7c1f4fe15a619906224e","slug":"meeting-of-cm-of-nda-ruled-states-in-chandigarh-oct-17-haryana-cm-nayab-saini-oath-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: नायब सैनी की शपथ के बाद होगी NDA के सीएम की बैठक, पीएम नरेंद्र मोदी रहेंगे माैजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: नायब सैनी की शपथ के बाद होगी NDA के सीएम की बैठक, पीएम नरेंद्र मोदी रहेंगे माैजूद
Wed, 16 Oct 2024 02:11 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 16 Oct 2024 02:11 PM IST
सार
गृहमंत्री अमित शाह भाजपा विधायक दल की बैठक लेने बुधवार को चंडीगढ़ पहुंचे थे। वे रात को ललित होटल में रुकेंगे। गुरुवार को शपथ ग्रहण समारोह के बाद पीएम नरेंद्र मोदी हरियाणा राजभवन में मीटिंग लेंगे।
विज्ञापन
नायब सैनी
- फोटो : X @NayabSainiBJP
विस्तार
नायब सैनी गुरुवार को हरियाणा के सीएम पद की शपथ लेंगे। उनके शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी समेत कई राज्यों के सीएम माैजूद रहेंगे। समारोह के लिए एनडीए के सभी नेताओं को आमंत्रित किया गया है। वहीं सूत्रों के अनुसार, शपथ ग्रहण के बाद शाम 4 बजे चंडीगढ़ में एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की बैठक होगी।
गृहमंत्री अमित शाह रात को चंडीगढ़ के ललित होटल में रुकेंगे। गुरुवार को शपथ ग्रहण समारोह के बाद पीएम नरेंद्र मोदी हरियाणा राजभवन में मीटिंग लेंगे। भाजपा ने अपने सभी 48 विधायकों को अगले दो दिन चंडीगढ़ में ही रहने के निर्देश जारी किए हैं। होटल ललित और हरियाणा राजभवन सेक्टर-6 में काफी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
होटल हयात में छह राज्यों के मुख्यमंत्रियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। इनमें बिहार, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मेघालय, नगालैंड और पुड्डूचेरी के सीएम शामिल हैं।
विज्ञापन
There will be a meeting of Chief Ministers and Deputy Chief Ministers of NDA-ruled states in Chandigarh tomorrow at 4 pm. All NDA leaders have been invited to the oath-taking ceremony of Haryana CM Nayab Singh Saini: Sources
— ANI (@ANI) October 16, 2024