{"_id":"f36865014b3472db3bbab2b8682d0c2b","slug":"medicines-for-lever-diseases","type":"story","status":"publish","title_hn":"लीवर डिसीज के लिए रामबाण होंगी ये दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लीवर डिसीज के लिए रामबाण होंगी ये दवाएं
रवि अटवाल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 27 Apr 2014 11:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डियाकिन यूनिवर्सिटी ऑस्ट्रेलिया के प्रो.जगत कंवर ने ऐसी ड्रग्स तैयार की हैं जो लीवर की गंभीर बीमारियों पर रामबाण साबित होंगी। उनकी ड्रग्स सिर्फ मरीज के शरीर में सिर्फ उसी जगह पर असर करेगी जहां बीमारी का टिश्यू है। इनसे शरीर के बाकी अंगों को कोई नुकसान नहीं होगा।
विज्ञापन
भारतीय मूल के प्रो.कंवर ने अपनी इस रिसर्च का पेटेंट भी करवा लिया है। उन्होंने इस संबंध में पीजीआई के साथ करार भी किया है और इन दिनों उनकी रिसर्च का पीजीआई में प्रयोग चल रहा है।
विज्ञापन
वे इसे इंडो-ऑस्ट्रेलियन ड्रग्स बता रहे हैं। पीजीआई में नॉर्थ-वेस्ट चैप्टर ऑफ इंडियन एकेडमी ऑफ ट्रॉपिकल पैरासिटोलॉजी की पहली कांफ्रेंस का आयोजन हुआ। यहां प्रो.कंवर ने अपनी रिसर्च पर प्रेजेंटेशन दी।
विज्ञापन
प्रो.कंवर का दावा है कि ये दवाएं लीवर, ब्रेस्ट और कोलोन कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों में काफी कारगर साबित होंगी। इन्हें कुछ इस तरह से तैयार किया जा रहा है कि इन्हें रोजाना की बजाय हफ्ते में दो बार या फिर दो हफ्ते में एक बार लेने की जरूरत पड़ेगी।
प्रो.कंवर ने बताया कि इन ड्रग्स को नैनो पार्टिकल्स की मदद से तैयार किया गया है। पिछले 4 सालों से वह इस रिसर्च में जुटे हुए थे।
डायरिया और टायफाइड में भी असरदार
प्रो.कंवर का कहना है कि मलेरिया, डायरिया और टाइफाइड जैसी बीमारियों में भी उनकी दवाएं असरदार होंगी। उन्होंने कहा कि बच्चों में डायरिया काफी गंभीर समस्या है और अपने देश में बहुत बड़ी संख्या में बच्चे इस बीमारी का शिकार होते हैं। अभी जो दवाएं हैं उनसे कई तरह के साइड इफेक्ट का भी खतरा रहता है, लेकिन उनकी ड्रग्स से ऐसी कोई समस्या नहीं होगी।