{"_id":"669bd0cc44715bd1f909e544","slug":"medical-student-committed-suicide-by-taking-an-overdose-of-anesthesia-chandigarh-news-c-284-1-ptl1001-5036-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सभी केंद्र...\nमेडिकल छात्रा ने एनेस्थिसिया की ओवरडोज से दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सभी केंद्र... मेडिकल छात्रा ने एनेस्थिसिया की ओवरडोज से दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-एनेस्थिसिया विभाग के तीसरे साल की थी स्टूडेंट, प्रारंभिक जांच में डिप्रेशन को पुलिस ने माना कारण
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। सरकारी मेडिकल कॉलेज में 26 साल की पीजी छात्रा ने खुद को इंजेक्शन के जरिये एनेस्थिसिया की ओवरडोज देकर अपनी जान ले ली। छात्रा की पहचान सुभाषिनी आर के तौर पर हुई है। वह चेन्नई की रहने वाली थी और एनेस्थिसिया विभाग के तीसरे साल की स्टूडेंट थी। एसपी (सिटी) मोहम्मद सरफराज आलम ने बताया कि सहपाठियों के मुताबिक सुभाषिनी आर पढ़ाई के कारण अकसर काफी मानसिक तनाव ले लेती थी। उन्होंने बताया कि छात्रा की लाश को कब्जे में लेकर राजिंदरा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
छात्रा के परिवार को चेन्नई में सूचना दे दी है। रविवार सुबह करीब 11 बजे परिवार के पहुंचने पर उनकी सहमति लेकर पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। उसके बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। प्रारंभिक जांच में इंजेक्शन के माध्यम से एनेस्थिसिया की ओवरडोज को मौत का कारण माना जा रहा है। एसपी (सिटी) ने बताया कि रोजाना की तरह रात को ड्यूटी करके सुभाषिनी आर हॉस्टल में कमरे में पहुंची। इसके बाद उसने देर को किसी समय खुद को एनेस्थिसिया का इंजेक्शन लगा लिया। पुलिस को इस घटना के बारे में सुबह जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने छात्रा के प्रोफेसरों और उसके सहपाठियों के बयान दर्ज किए हैं। अब तक की जांच में मामला पढ़ाई के चलते मानसिक तनाव का ही लग रहा है। फिलहाल पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।