{"_id":"5f47defd8ebc3e3cdd24dd3d","slug":"medical-store-operator-caught-drugs-accused-belongs-mohali-chandigarh-news-pkl3859846120","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टोर संचालक को नशीली दवाइयों संग पकड़ा, आरोपी मोहाली का रहने वाला है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल स्टोर संचालक को नशीली दवाइयों संग पकड़ा, आरोपी मोहाली का रहने वाला है
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। क्राइम ब्रांच ने बुडै़ल स्थित एक मेडिकल स्टोर के मालिक को 1000 नशीली दवाइयां और 50 बोतल कफ सिरप के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोहाली निवासी 47 वर्षीय अमृतपाल के रूप में हुई है। सेक्टर-34 थाना पुलिस आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। वीरवार को क्राइम ब्रांच ने आरोपी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर दो दिन का रिमांड हासिल किया है।
क्राइम ब्रांच के डीएसपी राजीव अंबस्ता कि अगुवाई ने इंस्पेक्टर हरिंदर सिंह सेखों की टीम में शामिल सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार पुलिस टीम के साथ सेक्टर-34 थाना के एरिया में पेट्रोलिंग कर रहे थे। रात करीब 9.30 बजे इस दौरान वहां से दिल्ली नंबर की एक कार गुजर रही थी। टीम को देखते ही कार वापस मुड़ने लगी तभी टीम ने कार को रुकवा लिया और चालक से पूछताछ शुरू कर दी। कार की तलाशी के दौरान एक थैले से 1000 नशीली दवाइयां और 50 बोतल कफ सिरप बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान चालक नशीली दवाइयों से संबंधित कोई कागजात नहीं दिखा सका। इसके बाद टीम आरोपी को सेक्टर-34 थाने ले गई और मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। क्राइम ब्रांच की जांच में सामने आया कि उक्त आरोपी बुडै़ल में सिंह मेडिकोज के नाम से स्टोर चलाता है।
झपटमार समेत अन्य अपराधी खरीदते थे नशा
सूत्रों के अनुसार, टीम की जांच में सामने आया कि पिछले दिनों गिरफ्तार हुए ज्यादातर झपटमार समेत अन्य कई अपराधी यहां से नशीली दवाइयां खरीदते हैं। इसके बाद से ही क्राइम ब्रांच आरोपी की धरपकड़ के लिए नजर रखने लगी थी। ऐसे में सवालिया निशान है कि अगर इतने बड़े पैमाने पर इस तरह का गोरखधंधा हो रहा था तो सेक्टर 34 थाना पुलिस और बुडै़ल चौकी पुलिस इस नशे के गोरखधंधे पर लगाम क्यों नहीं लगा सकी। क्राइम ब्रांच की जांच में उक्त आरोपी पिछले काफी समय से ज्यादा दामों पर नशीली दवाइयां बेचता था।