{"_id":"5858296c4f1c1bd663e3953f","slug":"mc-elections-dashed-past-record-59-54-percent-polling","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमसी चुनाव के पिछले रिकार्ड धराशायी, 59.54 प्रतिशत मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमसी चुनाव के पिछले रिकार्ड धराशायी, 59.54 प्रतिशत मतदान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 20 Dec 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
एमसी चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलोया का मतदान पूरा होने के बाद शहर का मत प्रतिशत बढ़ गया है। पिछले सभी निगम चुनाव में वोटिंग का रिकार्ड इस बार टूट गया है। साल 2011 में 59.03 प्रतिशत मतदान हुआ था।
विज्ञापन
चुनाव आयोग के अनुसार 507623 में से 302234 वोट पोल हुए हैं। मलोया के बूथ नंबर-14 में सुबह 8 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक मतदान हुआ। वार्ड-7 से कांग्रेस के हरफूल चंद कल्याण, भाजपा के राजेश कालिया और बसपा के जगीर सिंह हैं।
विज्ञापन
मेयर ने किया काम, 26 दिसंबर को होगी कार्यकाल की अंतिम बैठक
चुनाव समाप्त होते ही मेयर अरुण सूद सेक्टर-17 में अपने कार्यालय पहुंचे, जहां पर मेयर ने काम भी किया। मेयर ने 26 दिसंबर को अपने कार्यकाल की अंतिम सदन की बैठक बुला ली है। इसमें नए पार्षदों को भी लंच पर बुलाया जाएगा।
विज्ञापन