फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   MC Election, bjp huge victory, kirron kher

सांसद खेर और टंडन का कद बढ़ा, सूद बन सकतें है पार्टी अध्यक्ष

Wed, 21 Dec 2016 10:37 AM IST
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 21 Dec 2016 10:37 AM IST
विज्ञापन
MC Election, bjp huge victory, kirron kher
सांसद खेर और टंडन का कद बढ़ा - फोटो : अमर उजाला
चुनाव परिणाम से भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन, सांसद किरण खेर और मेयर अरुण सूद का पार्टी हाईकमान में कद बढ़ गया है, जबकि कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा और पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल की किरकिरी हुई है। कांग्रेस की हार से उनके अध्यक्ष की कुर्सी पर भी संकट आ गया है। भाजपा के चुनाव प्रचार की पूरी रणनीति भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन ने बनाई थी।
विज्ञापन


जबकि भाजपा ने चुनाव भी मेयर अरुण सूद के 10 माह के कार्यकाल और कांग्रेस के 14 साल के कार्यकाल पर लड़ा है। ऐसे में सूद का कद काफी बढ़ गया है। भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन के नेतृत्व में यह पहला नगर निगम चुनाव है, जब पार्टी अपने दम पर मेयर बनाने जा रही है। संजय टंडन का अध्यक्ष पद का कार्यकाल इस साल जनवरी में ही समाप्त हो गया था लेकिन उन्हें एक्सटेंशन दी हुई है। भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन को मेयर चुनाव के बाद जनवरी में हटना लगभग तय है। क्योंकि पार्टी संविधान के अनुसार किसी भी अध्यक्ष को इतना लंबा एक्सटेंशन नहीं दिया जा सकता। ऐसे में भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन चाहते है कि मेयर अरुण सूद को अगला भाजपा का अध्यक्ष बनाया जाए। ऐसे में सूद के प्रदेश अध्यक्ष बनने की भी संभावना बढ़ गई है।
विज्ञापन


जबकि टंडन को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह देने की चर्चा शुरू हो गई है। मेयर अरुण सूद को हराने के लिए कांग्रेस ने काफी प्रयास किया यहां तक पार्टी में भी सूद के खिलाफ कई नेता थे, इसके बावजूद सूद बड़े मार्जन से जीते। सूद पर कांग्रेस ने जमकर आरोप भी लगाए, यहां तक उनके कार्यकाल में उनके वार्ड सेक्टर-38 में विवेक स्कूल को ग्रीन बेल्ट की जमीन को पार्किंग के लिए देने का भी आरोप लगा था, जिस कारण बवाल भी हुआ। जबकि सूद ने काफी अच्छे मार्जन 2077 से जीत दर्ज करके विरोधियों को मैसेज भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed