फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   MBBS student drowned in water tank of MDU rohtak

दोस्तों संग टैंक में नहाने गया था MBBS स्टूडेंट, डूबने से मौत

Thu, 26 May 2016 12:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Thu, 26 May 2016 12:29 PM IST
विज्ञापन
MBBS student drowned in water tank of MDU rohtak
एमडीयू रोहतक के वाटर टैंक में डूबने से एमबीबीएस स्टूडेंट की मौत - फोटो : अमर उजाला
अपने दो दोस्तों के साथ एमडीयू रोहतक के वाटर टैंक में नहाने गए एमबीबीएस के स्टूडेंट की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान फतेहाबाद के टोहाना निवासी सचिन के रूप में हुई। छात्र के दोस्तों ने उसके डूबने की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस सचिन के दोस्तों से पूछताछ कर रही है। मृतक के दोस्त नितिन और नरेश ने बताया कि सचिन 2009 बैच का स्टूडेंट था। सुबह 5 बजे उन तीनों ने वाटर टैंक में नहाने का प्लान बनाया और निकल पड़े।
विज्ञापन


जैसे ही वे नहाने लगे, सचिन डूबने लगा। यह देखकर वे घबरा गए। देखते ही देखते वह ओझल हो गया। नितिन ने बताया कि उन्होंने सचिन को ढूंढने की काफी कोशिश की, लेकिन वह नहीं मिला। उसके बाद वे हॉस्टल आकर सो गए। दो घंटे बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed