फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   MBBS and BDS course fee hikes in punjab

एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स की फीस में बढ़ोतरी

Sat, 11 Jul 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट(पंजाब) Updated Sat, 11 Jul 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
MBBS and BDS course fee hikes in punjab

पंजाब सरकार ने मेडिकल स्टूडेंट्स पर बोझ डालते हुए एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स की फीस में करीब 330 प्रतिशत बढ़ोतरी कर दी है। इस मामले में राज्य के मेडिकल शिक्षा और खोज विभाग ने अधिसूचना जारी की है।

विज्ञापन


साथ ही बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी को लिखित रूप में सूचना भेजकर नई फीसों के आधार पर दाखिला करने की हिदायतें दी हैं।

मेडिकल शिक्षा व खोज विभाग के सचिव हुस्न लाल की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार पंजाब सरकार ने वर्ष 2015-16 से एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स के लिए फीस की नई संरचना तैयार की है।
विज्ञापन


राज्य में दोनों कोर्सों के लिए पहले वर्ष 80 हजार, दूसरे वर्ष 90 हजार, तीसरे वर्ष एक लाख, चौथे वर्ष 1.10 लाख और पांचवें वर्ष 60 हजार रुपये सरकारी फीस वसूली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई व्यवस्था के मुताबिक डॉक्टर बनने के लिए मेडिकल स्टूडेंट्स को पांच वर्षों के दौरान सरकारी फीस के रूप में 4.40 लाख रुपये अदा करने होंगे जबकि इससे पहले यह फीस मात्र 1.35 लाख होती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed