फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mayor's election welcomed by raising hands, Tiwari said- if it was implemented earlier then the results would have been different

Chandigarh News: हाथ उठाकर मेयर के चुनाव का किया स्वागत, तिवारी बोले- पहले लागू करते तो नतीजे कुछ और होते

Thu, 26 Jun 2025 02:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Mayor's election welcomed by raising hands, Tiwari said- if it was implemented earlier then the results would have been different
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

चंडीगढ़। नगर निगम में मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव में अब गुप्त मतदान की जगह हाथ उठाकर मतदान होंगे। इस ऐतिहासिक फैसले का स्वागत सभी राजनीतिक पार्टियों ने किया है। सभी ने इसे लोकतंत्र, पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में ठोस कदम करार दिया है। अब पार्षद खुलकर और सार्वजनिक रूप से समर्थन कर करेंगे, जिससे किसी प्रकार की गुपचुप सौदेबाजी और हॉर्स ट्रेडिंग की संभावना कम हो जाएगी। इस व्यवस्था को लागू करने के लिए चंडीगढ़ म्युनिसिपल कारपोरेशन (प्रोसीजर एंड कंडक्ट ऑफ बिजनेस) रेगुलेशंस, 1996 में संशोधन किया गया है। वहीं, सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि अगर यह मांग पहले मान ली जाती तो नतीजे अलग होते।

देर से सही पर स्वागत योग्य फैसला : तिवारी
चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि यह वही प्रस्ताव है, जिसे उन्होंने गत वर्ष संसद सदस्य बनने के बाद रखा था। उन्होंने कहा कि अगर यह फैसला पहले लिया गया होता तो परिणाम कुछ और हो सकते थे, लेकिन फिर भी वह इस फैसले का स्वागत करते हैं, क्योंकि यह लोकतंत्र की मजबूती की दिशा में अहम कदम है। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि पिछले मेयर चुनाव में चुनाव अधिकारी की तरफ से रद्द वोटों के बाद कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने संयुक्त रूप से पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया की मांग की थी। तिवारी ने उम्मीद जताई कि इससे लोगों का लोकतंत्र में विश्वास और मजबूत होगा।
विज्ञापन


पारदर्शिता और ईमानदारी की जीतः विजयपाल
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विजयपाल सिंह ने भी इस फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह पारदर्शिता, जवाबदेही और ईमानदारी को सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि अब जनता खुद देख सकेगी कि उनका पार्षद किसके पक्ष में खड़ा है। इससे दल बदलने और सत्ता पक्ष से गुपचुप समर्थन जैसे अपारदर्शी कार्यों पर रोक लगेगी। पार्टी लंबे समय से इस बदलाव के लिए संघर्ष कर रही थी और इस मुद्दे पर हाईकोर्ट में याचिका भी दाखिल की गई थी। उन्होंने इसे पार्टी की जीत और लोकतंत्र की मजबूती करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब दलबदल कानून भी लागू हो : लक्की
चंडीगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एचएस लक्की ने इस फैसले का स्वागत करते हुए चंडीगढ़ प्रशासन और प्रशासक गुलाब चंद कटारिया का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय न केवल पारदर्शिता लाएगा बल्कि नगर निगम की छवि को भी सुधारने में मदद करेगा, जो पिछले समय में हॉर्स ट्रेडिंग के आरोपों से घिरी रही है। उन्होंने साथ ही यह भी मांग की है कि चंडीगढ़ नगर निगम में दलबदल विरोधी कानून को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए, ताकि लोकतंत्र की गरिमा बनी रहे।


ऐतिहासिक और दूरदर्शी फैसला : मल्होत्रा
प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने प्रशासक गुलाब चंद कटारिया को इस निर्णय के लिए बधाई दी और इसे हमेशा याद रखा जाने वाला फैसला करार दिया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय पारदर्शिता और जवाबदेही को नई मजबूती देगा और लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप है। भाजपा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि यह फैसला चंडीगढ़ नगर निगम में राजनीतिक ईमानदारी, सुशासन और विकास को नई दिशा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed