फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mayor gave gift on Diwali, free parking of two wheelers on 1st December

Chandigarh News: दिवाली पर मेयर ने दिया तोहफा, एक दिसंबर में दोपहिया वाहनों की पार्किंग मुफ्त

Sun, 12 Nov 2023 12:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Nov 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Mayor gave gift on Diwali, free parking of two wheelers on 1st December
चंडीगढ़। दिवाली की पूर्व संध्या पर मेयर अनूप गुप्ता ने शहरवासियों को बड़ा तोहफा दिया है। मेयर ने नगर निगम की ओर से संचालित शहर की सभी पार्किंग में दोपहिया वाहनों की पार्किंग एक दिसंबर से मुफ्त करने की घोषणा की है।
विज्ञापन

नगर निगम की तरफ से शनिवार को जारी एक बयान में यह घोषणा की गई। मेयर ने कहा है कि यह शहरवासियों के साथ बाजारों में आने वाले लोगों के लिए दिवाली का तोहफा है। उन्होंने कहा कि हाल ही में सदन ने नगर निगम की ओर से संचालित सभी पार्किंग स्थलों में दोपहिया वाहनों के लिए मुफ्त पार्किंग के एजेंडे को मंजूरी दी है। अभी वह टेंडर होना है। ऐसे में लोगों को लाभ मिलने में देरी नहीं होनी चाहिए, इसलिए एक दिसंबर से दोपहिया वाहनों का पार्किंग शुल्क देने से छूट दी जाएगी। वर्तमान में शहर की लगभग सभी 89 पार्किंग नगर निगम खुद चला रहा है। अभी दोपहिया वाहन की पार्किंग के लिए लोगों को सात रुपये चुकाने पड़ते हैं। पिछले काफी समय से दोपहिया वाहनों की पार्किंग को मुफ्त करने के लिए नगर निगम में विचार-विमर्श चल रहा था लेकिन वित्तीय नुकसान को देखते हुए मामले पर अंतिम फैसला नहीं लिया जा रहा था। अब दिवाली से एक दिन पहले एक दिसंबर से पार्किंग मुफ्त करने की घोषणा कर दी गई है। निगम का दावा है कि आने वाले कुछ महीनों में शहर की पार्किंग अगर कोई कंपनी भी चलाएगी तो भी दोपहिया वाहनों की पार्किंग मुफ्त ही रहेगी।
विज्ञापन


मुफ्त पार्किंग पर प्रशासन का रुख अहम
मेयर अनूप गुप्ता ने भले ही दोपहिया वाहनों की पार्किंग मुफ्त करने की घोषणा कर दी है लेकिन अभी नगर निगम की आयुक्त आनिंदिता मित्रा और प्रशासन का रुख इस फैसले पर अहम होगा। नगर निगम का कोई भी आदेश प्रशासन के सेक्रेटरी लोकल गवर्नमेंट की मंजूरी के बिना लागू नहीं होता। प्रशासन का रुख हमेशा से ही किसी भी सुविधा को मुफ्त करने के पक्ष में नहीं रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस महीने होगा स्मार्ट पार्किंग के लिए टेंडर
नगर निगम स्मार्ट पार्किंग परियोजना पर काम कर रहा है। इसके तहत पार्किंग के प्रवेश और निकास पर ऑटोमैटिक बूम बैरियर लगाए जाएंगे। करीब 89 पार्किंग स्थलों पर फास्ट टैग को स्कैन कर यह बूम बैरियर अपने आप खुल जाएंगे। निकासी के समय जितने समय गाड़ी पार्किंग में खड़ी हुई होगी, उसके हिसाब से फास्ट टैग से पैसे कट जाएंगे। इसके लिए हाल ही में निगम ने 12 कंपनियों के साथ बैठक भी की है और अब रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल तैयार किया जा रहा है। निगम के अधिकारियों का दावा है नवंबर महीने के अंत तक पार्किंग का टेंडर जारी कर दिया जाएगा। पार्किंग इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करना और उसे चलाने की जिम्मेदारी कंपनी की होगी। जो राजस्व आएगा, उसमें से निगम को जो भी कंपनी ज्यादा हिस्सा देने के लिए बोली लगाएगी, उसे टेंडर आवंटित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed