फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mayor Election chandigarh 2018, asha jaswal on voting

वोट क्रास हुआ तो लगेगा आरोप, नहीं करूंगी मतदान: आशा

Tue, 09 Jan 2018 10:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 09 Jan 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
Mayor Election chandigarh 2018, asha jaswal on voting
Mayor Elections 2018 - फोटो : अमर उजाला
बवाल थमने के बावजूद अब भाजपा को क्रास वोटिंग का डर सता रहा है। नामांकन वापस लेने के बाद आशा जसवाल ने पार्टी के सीनियर नेताओं और पार्षदों के साथ बैठक में कहा कि वह मतदान नहीं करेंगी क्योंकि मत डालने के बाद अगर कोई वोट क्रास होगी तो उन पर ही आरोप लगेंगे।
विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन ने सोमवार दोपहर सेक्टर-33 पार्टी कार्यालय में मोदगिल के पक्ष में वोट करने के लिए बैठक बुलाई थी, जिसमें सांसद किरण खेर, पूर्व सांसद सत्यपाल जैन सहित पार्टी के पार्षदों ने भाग लिया।
विज्ञापन


वर्तमान मेयर आशा जसवाल ने कहा कि साल 2014 और पिछले साल जब हीरा नेगी वित्त एवं अनुबंध कमेटी के चुनाव में क्रास वोटिंग के कारण हार गई थी तो उन्होंने आरोप लगाया था कि मेयर आशा जसवाल ने उन्हें हरवाया है। 2014 में हीरा नेगी ने मेयर का चुनाव लड़ा था, उस समय भाजपा की क्रास वोटिंग के कारण ही वह हार गई थी। इस पर भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन ने आशा जसवाल की बात का समर्थन किया, लेकिन बाद में सांसद किरण खेर और पूर्व सांसद सत्यपाल जैन के कहने पर आशा जसवाल मतदान के लिए तैयार हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Mayor Election chandigarh 2018, asha jaswal on voting
Mayor Elections 2018 - फोटो : अमर उजाला
पूर्व मेयर अरुण सूद ने कहा कि 2014 में हीरा नेगी जब मेयर का चुनाव हार गई थी, तब उन्होंने वोट डालने का प्रमाण भी सभी सीनियर नेताओं को दिखाया था। इसके बावजूद उन पर क्रास वोटिंग का आरोप लगाया गया था।

सूद ने कहा कि वह अपने बच्चों की कसम खाने के लिए भी तैयार हैं कि वह वोट भाजपा उम्मीदवार को ही डालेंगे। इस पर सांसद किरण खेर ने कहा कि कहा कि कसम खाने की कोई जरूरत नहीं है, सभी पार्षद अपनी अंतरआत्मा से वोट डालें। 

पूर्व सांसद सत्यपाल ने कहा कि मोदगिल को कुल 23 वोट पडेंगे क्योंकि निर्दलीय और अकाली पार्षद की वोट भाजपा उम्मीदवार मोदगिल को आ रही है। पूर्व मेयर अरुण सूद ने कहा कि मंगलवार अगर कोई वोट क्रास होती है तो कोई उन पर सवाल खड़ा न करे। ऐसा होने पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मालूम हो कि इस साल मेयर पद के लिए टंडन गुट से अरुण सूद ही दावेदार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed