फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mayor and MP celebrated Lohri, divyanga veteran threw 500 notes

मेयर और सांसद ने मनाई लोहड़ी, दिव्यांग बुजुर्ग ने फेंका 500 का नोट

Sat, 14 Jan 2017 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 14 Jan 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
Mayor and MP celebrated Lohri, divyanga veteran threw 500 notes
लोहड़ी - फोटो : अमर उजाला

नगर निगम कार्यालय में शक़्रवार को लोहड़ी समारोह आयोजित किया गया। इसमें नवनिर्वाचित मेयर आशा जसवाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रही। समारोह में नगर निगम के स्टाफ ने गिद्दा और भंगड़ा डांस किया। 

विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान जब मेयर आशा जसवाल ढोल बजाने लगीं तो पूर्व मेयर अरुण सूद ने भी साथ निभाया। इसके बाद मेयर आशा जसवाल ने लोहड़ी जलाई। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। 
विज्ञापन


यह कार्यक्रम बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ थीम पर हुआ। इस अवसर पर सीनियर डिप्टी मेयर राजेश गुप्ता, डिप्टी मेयर अनिल दूबे, चीफ इंजीनियर एनपी शर्मा और एसई संजय अरोड़ा सहित अन्य पार्षद और नगर निगम के अधिकारी उपस्थित रहे। मेयर ने सभी शहरवासियों को लोहड़ी की शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने मजदूरों के साथ मनाई लोहड़ी

Mayor and MP celebrated Lohri, divyanga veteran threw 500 notes
लोहड़ी - फोटो : अमर उजाला

सांसद किरण खेर ने सेक्टर-44 लेबर चौक पर मजदूरों के साथ लोहड़ी मनाई। लोहड़ी जलने पर सांसद खेर ने डांस भी किया। इस मौके पर उन्होंने अन्नपूर्णा अक्षयपात्र योजना की सेक्टर-44 के लेबर चौक पर भी शुरुआत की। 

जिसके तहत मजदूरों को रोज शाम 10 रुपये में खाना मिलेगा। वहीं कार्यक्रम खत्म होने से पहले ही मेयर आशा जसवाल और अधिकतर पार्षद बीच में ही चले गए, लेकिन सांसद किरण खेर अंत तक रुकी और कार्यक्रम के बाद लोहड़ी जलने पर मजदूर नेताओं और मजदूरों के साथ नाच कर लोहड़ी मनाई।

सांसद खेर ने कहा कि  उनकी सरकार लाइन में सबसे आखिर में खड़े व्यक्ति को ध्यान में रखकर काम कर रही है। वह नहीं चाहती कि किसी को भी बिना छत के रहना और भूखा सोना पड़े। 

इसके लिए उन्होंने प्रशासन से गरीबों का दोबारा से सर्वे करवाने का आश्वासन भी दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि मार्च तक अन्नपूर्णा अक्षयपात्र योजना के तहत 10 हजार लोगों तक खाना पहुंचाया जाएगा। इसके लिए रसोई को बड़ा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रोटी बनाने वाली दो और मशीनें आ चुकी हैं उन्हें लगाया जाना बाकी है। 
 

दिव्यांग बुजुर्ग ने सांसद की तरफ फेंका 500 का नोट

Mayor and MP celebrated Lohri, divyanga veteran threw 500 notes
लोहड़ी - फोटो : अमर उजाला

लोहड़ी का यह कार्यक्रम कंस्ट्रक्शन वर्क्स लेबर यूनियन ने आयोजित किया था। कार्यक्रम में मेयर आशा जसवाल, सीनियर डिप्टी मेयर राजेश गुप्ता, डिप्टी मेयर अनिल दूबे, पूर्व मेयर अरुण सूद, राजबाला मलिक, पूर्व डिप्टी मेयर हरदीप सिंह, चंद्रवती शुक्ला और पप्पू शुक्ला सहित अन्य लोग मौजूद रहे। 

अपाहिज ने फेंका 500 का नोट : 
कार्यक्रम के दौरान बैसाखियों के सहारे एक दिव्यांग बुजुर्ग भी स्टेज के सामने पहुंच गया उसने स्टेज के सामने खड़े होकर सांसद खेर की तरफ कर 500 का नया नोट स्टेज पर फेंक दिया। हालांकि वह नोट उन तक पहुंचा नहीं।

पुलिस ने उस व्यक्ति को वहां से हटाकर बाहर ले आई। हालांकि बात करने पर उक्त दिव्यांग की मानसिक हालत ठीक नहीं दिख रही थी। उससे पैसे फेंकने का कारण पूछा तो बताया कि किरण बीबी ने उनसे 10 रुपये लिए थे। वह दिए नहीं। इसलिए और दे रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed