फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mayaram Uniyal becomes State President of Haryana Roadways Workers Union

Chandigarh News: मायाराम उनियाल बने हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के राज्य प्रधान

Thu, 11 Apr 2024 02:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Mayaram Uniyal becomes State President of Haryana Roadways Workers Union
रोडवेज यूनियन की राज्य कार्यकारिणी गठित, रंजीत करोड़ा को प्रेस प्रवक्ता की जिम्मेदारी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन का मायाराम उनियाल को राज्य प्रधान नियुक्त किया गया है। राज्य चुनाव अधिकारी हरिनारायण शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुए चुनाव में रोडवेज यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी गठित की गई। वार्षिक सम्मेलन के दौरान राज्य प्रधान विनोद शर्मा ने तीन वर्षों की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। राज्य कोषाध्यक्ष मनिंदर सिंह ने समिति के समक्ष आय और खर्च का ब्योरा प्रस्तुत करते हुए पुरानी कार्यकारिणी को भंग करने की सिफारिश की। नई कार्यकारिणी में महासचिव बलदेव सिंह मामूमाजरा, राज्य कोषाध्यक्ष सुखबीर सिंह, उपप्रधान सुनील निंबरन, माजिद चौहान, धर्मेंद्र, प्रभजोत सिंह, उप महासचिव सतवीर सिंह यादव, संगठन सचिव सुरेश पलड़ा, ऑडिटर रामफल सीकरवाल, सचिव करण सिंह व अनूप और प्रेस प्रवक्ता रंजीत सिंह करोड़ा को नियुक्त किया गया है।


इस अवसर पर दलजीत राणा, लालचंद कसाना, केडी शर्मा, खेमराज सैनी, वीरेंद्र यादव, महेंद्र पटेल, लाभ सिंह, पवन शामली, महेंद्र सिंह बडालवा व बाबूराम प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed