फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   max hospital, protest against max hospital, bathinda protest, bathinda

मैक्स अस्पताल के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज

Wed, 06 Apr 2016 11:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा।
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा। Updated Wed, 06 Apr 2016 11:12 AM IST
विज्ञापन
max hospital, protest against max hospital, bathinda protest, bathinda
अस्पताल के खिलाफ प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
बठिंडा-मानसा मेन रोड पर मैक्स अस्पताल के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर लिया। धरनाकारियों कोे खदेड़ कर पुलिस ने उनका साथ दे रहे लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरणजीत सिंह गहरी समेत आठ लोगों को हिरासत में लिया। लोगों ने मैक्स अस्पताल के एक डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही करने के आरोप लगाया है।
विज्ञापन


जसकरण सिंह निवासी गांव गहरी बुटर ने बताया कि उसके पिता हरबंस सिंह 25 फरवरी को एक सड़क हादसे में घायल हो गए थे। उनको इलाज के लिए मैक्स अस्पताल में लाया गया। वहां पर 26 फरवरी को डॉ. अनुज ने उनके सिर का ऑपरेशन कर दिया। उसके बाद 28 मार्च को उन्हें अपने पिता को पीजीआई में ले जाने को कहा। इसके बाद वह अपने पिता का इलाज करवाने के लिए शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में ले गया। वहां पर डाक्टर ने बताया कि उसके पिता के सिर का आपरेशन गलत किया गया है, जिसकी जरूरत नहीं थी।
विज्ञापन


उसने बताया कि सोमवार को उसके पिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। जसकरण सिंह ने मैक्स अस्पताल के डॉक्टर मनोज पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके द्वारा उसके पिता का गलत ऑपरेशन करने के चलते ही उसके पिता की मौत हुई है। इसको लेकर वह मैक्स अस्पताल प्रबंधकों को भी मिले, लेकिन उनकी कोई बात नही सुनी गई। इसके चलते मंगलवार को वे अस्पताल प्रबंधकों व डॉक्टर मनोज के खिलाफ धरना दे रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस धरने में पीड़ित परिवार का लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरणजीत सिंह गहरी भी साथ दे रहे थे। वहीं देर शाम को पुलिस ने धरना उठवाने के लिए लाठीचार्ज कर धरनाकारियों को खदेड़ दिया। गहरी सहित आठ लोगों को पुलिस हिरासत में ले लिया। उधर थाना कोतवाली के प्रभारी संजीव मित्तल ने इस बारे में कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।



उक्त परिवार की ओर से उनके डॉक्टर पर लगाए जा रहे सभी आरोप बेबुनियाद हैं। उनको एक प्राइवेट डॉक्टर जानबूझकर मैक्स के खिलाफ भड़का रहा है। क्योंकि वह पहले मैक्स में काम करता था। उसकी गलत नीतियों के चलते उसे मैक्स से निकाल दिया था। 
-सुनील मेहता, जीएमए मैक्स अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed