फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mathematics learing special camp cum workshop in summer vacations

मैथमैटिक्स से डर लगता है तो ये फॉर्मूला अपनाएं, गणित के गुर चुटकियों में सीखें

Fri, 26 May 2017 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 26 May 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
mathematics learing special camp cum workshop in summer vacations
तैयारी - फोटो : source
अगर गणित कठिन विषय लगता है तो अब परेशान होने की आवश्यकता नहीं। बस एक ये फॉर्मूला अपनाएं, गणित के गुर चुटकियों में सीखें। न केवल गणित ही नहीं अन्य विषय भी ऑन द स्पॉट नाटक के रूप में अब स्टूडेंट्स के लिए सहज हो चुके हैं। थिएटर एजूकेशन का यह नया फार्मूला चंडीगढ़ में लेकर आई है चिल्ड्रेन थिएटर अकादमी आर्ट फितूर। आर्ट फितूर चंडीगढ़ में समर वर्कशॉप की शुरुआत करने जा रहा है। जिसमें बच्चों के लिए एजुकेशन के साथ पैरेंट्स के लिए भी सेशन होता है।
विज्ञापन


आर्ट फितूर की निदेशक मालविका भास्कर ने बताया कि देखा यह जाता है कि ज्यादातर बच्चे गणित के साथ ही कई अन्य विषय से घबराते हैं। इन विषयों को ही नाटक के रूप में तैयार करके जब बच्चों को सिखाया जाता है तो बच्चे अपने विषय को समझते ही हैं साथ ही थिएटर में भी माहिर हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि आमतौर पर देखा जाता है कि अंकगणित के सवालों में बच्चे उलझ जाते हैं।
विज्ञापन


ऐसे में अंकगणित के सवाल की आन द स्पाट लाइव कैरेक्टर स्टोरी बना दिया जाता है जिससे स्टूडेंट खुद उसमें शामिल हो जाता है और आसानी से हल निकाल लेता है। मालविका भास्कर ने बताया कि लिविंग और नान लिविंग, सोलर सिस्टम और सामाजिक विज्ञान के लिंगानुपात, स्वच्छता, माइग्रेशन जैसे चैप्टरों पर उन्होंने काम किया और उसके अच्छे रिजल्ट सामने आए। मालविका भास्कर के साथ ही नवप्रीत नेशनल स्कूल आफ ड्रामा के पास आउट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच जून से लगेगी वर्कशॉप
मालविका भास्कर ने बताया श्री गुरु ग्रंथ साहब भवन सेक्टर-28 ए में पांच जून से वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। इस वर्कशॉप के दौरान बच्चों को क्रिएटिविटी, इमेजिनेशन, एक्टिंग के साथ ही एजूकेशन फ्रेंडली सेशन होंगे। इसमें संस्कृत थिएटर के युवा और इमर्जिंग थिएटर डायरेक्टर मनोज मिश्रा और एनएसडी पासआउट मंदीप सिंह विजिटिंग फैकल्टी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed