फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Math questions confounded students on the third day of JEE Main

जेईई मेन के तीसरे दिन विद्यार्थियों को गणित के सवालों ने उलझाया

Fri, 26 Feb 2021 02:11 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
Math questions confounded students on the third day of JEE Main
औद्योगिक क्षेत्र में बनाए केंद्र से बाहर निकलते विद्यार्थी। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई मेन) के तीसरे दिन वीरवार को विद्यार्थियों को जहां गणित के सवालों ने उलझाया, वहीं रसायन और भौतिक विज्ञान के प्रश्नों की गणना काफी ज्यादा करनी पड़ी। इस वजह से विद्यार्थियों को पेपर काफी लंबा लगा और उलझन में फंसे रहे। शहर में बने दो केंद्रों पर बीई-बीटेक के लिए विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

एनटीए ने कोरोना महामारी के कारण इस बार संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई मेन) की रूपरेखा थोड़ी आसान बनाई है। पहली बार जेईई की परीक्षा में विद्यार्थियों को रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान और गणित में 10 में 5 प्रश्न हल करने का विकल्प दिया गया। इसने विद्यार्थियों के लिए परीक्षा को थोड़ा आसान कर दिया है। परीक्षा के तीसरे दिन ट्राइसिटी केसाथ हिमाचल प्रदेश और हरियाणा के विद्यार्थी पेपर देने आए। लगभग 98 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। विद्यार्थियों ने दो पारियों सुबह 9 से दोपहर 12 बजे और दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक परीक्षा दी।
विज्ञापन

क्या कहते हैं परीक्षार्थी
पिछले वर्ष के मुकाबले आसान, रसायन में गणना अधिक
पिछले वर्षों के मुकाबले अगर तुलना करें तो इस बार के परीक्षा की रूपरेखा काफी आसान थी। तीनों विषयों में प्रश्नों में विकल्प दिए गए थे। परीक्षा में रसायन विज्ञान के प्रश्नों में गणना काफी अधिक थी, जिस कारण उन्हें हल करने में समय ज्यादा लगा। परीक्षा में फिजिकल कैमिस्ट्री के प्रश्न ज्यादा थे। मैं कैथल का रहने वाला हूं। इसलिए यहां परीक्षा देने के लिए रिश्तेदारों के पास रह रहा था। - करमचंद, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

रसायन और भौतिक विज्ञान के प्रश्न सूत्रों पर आधारित
इस बार की परीक्षा में रयायन और भौतिक विज्ञान दोनों के ज्यादातर प्रश्न सूत्रों पर आधारित थे। इसके कारण इनमें गणना भी अधिक करनी पड़ी। इसकारण पेपर थोड़ा लंबा लगा। गणित का भाग मुझे थोड़ा कठिन लगा। इसके प्रश्न हल करने में उलझन हुई, जिसके कारण समय भी इनमें अधिक लगा। - अक्षित, जीरकपुर

गणित का भाग मुझे कठिन लगा
मेरी रसायन और भौतिक विज्ञान दोनों गणित के मुकाबले अच्छी है। मुझे रसायन और भौतिक विज्ञान के प्रश्न ठीक लगे । गणित का भाग काफी कठिन लगा। मुझे लगभग सभी प्रश्न पेचीदा लग रहे थे। इसलिए मुझे अभी थोड़ी उलझन है कि मैंने प्रश्न सही हल किए है या नहीं। मुझे परीक्षा की रूपरेखा ठीक लगी, यह कोई ज्यादा आसान नहीं बनाई गई है। प्रतियोगिता अब भी उतनी ही रहेगी। - रिक्षिता, सोलन
आज आखिरी दिन, केंद्र जाने से पहले इन बातों का रखे ख्याल :
1. एडमिट कार्ड पर दिए गए समय पर पहुंचना है। परीक्षा शुरू होने से आधा घंटे पहले प्रवेश बंद कर दिए जाएंगे।
2. विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र में दिए गए बार कोड रीडर के माध्यम से लैब आवंटित की जाएगी।
3. विद्यार्थियों को थ्री-लेयर मास्क भी दिया जाएगा, जिसे विद्यार्थी को परीक्षा देते समय उपयोग करना अनिवार्य होगा।
4. विद्यार्थी को अपने साथ आधार कार्ड या कोई पहचान पत्र, पारदर्शी पेन, स्वयं का फोटो, सैनिटाइजर व पानी की पारदर्शी बोतल साथ में लाने होंगे।
5. विद्यार्थियों को कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट साथ लाने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही मोटे सोल के जूते व बड़े बटन वाले वस्त्रों की भी अनुमति नहीं होगी।
6. विद्यार्थियों को शरीर में कोई भी धातु के आभूषण पहनने की अनुमति नहीं होगी।

परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकलते विद्यार्थी।

परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकलते विद्यार्थी।- फोटो : CHANDIGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed