फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Match between Punjab Kings and Gujarat Titans today, both teams looking for victory

Chandigarh News: पंजाब किंग्स और गुजरात टाइट्ंस के बीच मुकाबला आज, दोनों टीमों को जीत की तलाश

Thu, 13 Apr 2023 02:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Apr 2023 02:22 AM IST
विज्ञापन
Match between Punjab Kings and Gujarat Titans today, both teams looking for victory
चंडीगढ़। पंजाब किंग्स और गुजरात टाइट्स की टीमों वीरवार को आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम मोहाली में आमने सामने होंगी। मुकाबला शाम 7.30 बजे से होगा। अपना पिछला मुकाबला हार चुकीं दोनों ही टीमें यहां जीत की तलाश में हैं। इस मैच के सबसे आकर्षक खिलाड़ी होंगे शुभमन गिल और अर्शदीप सिंह। दोनों ही खिलाड़ियों पर दर्शकों की निगाह जमी रहेगी। आईपीएल के इस मुकाबले के लिए सभी टिकटें बिक चुकी हैं। दोनों टीमों ने बुधवार को स्टेडियम में मैदान और नेट्स पर जमकर पसीना बहाया। पंजाब किंग्स की टीम सनराइजर्स हैदराबाद से हार के बाद मैच में उतरेगी। वहीं गुजरात टाइट्ंस भी कोलकाता नाइट राइडर्स से एक रोमांचक मुकाबले में हार गई थी। मोहाली स्टेडियम में आईपीएल का यह दूसरा मुकाबला होगा। पहले मैच में पंजाब किंग्स को बारिश से बाधित मुकाबले में डीएलएस मैथड के अनुसार सात रन से विजय घोषित कर दिया गया था। पंजाब किंग्स की पिछले मैच में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों फ्लॉप रही थी और कप्तान शिखर धवन ही अकेले लड़ते हुए दिखाई दिए थे। वहीं गुजरात टाइंट्स के पास बल्लेबाजी अच्छी है, लेकिन पिछले मैच में कप्तान हार्दिक पांड्या की अनुपस्थिति में उनकी गेंदबाजी बिखरती नजर आई।
विज्ञापन

बॉक्स

मोहाली में पहली बार खेलेगी गुजरात टाइंट्स
हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली गुजरात टाइंट्स की टीम मोहाली के आईएस बिंद्रा (पीसीए) स्टेडियम में पहली बार इस आईपीएल सीजन में खेलने उतरेगी। इस सीजन में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइंट्स की टीमों ने अभी तक दो मुकाबले खेले गए और दोनों एक-एक मुकाबला जीत चुकी हैं। वर्ष 2022 में गुजरात की टीम पहली बार आईपीएल सीजन में प्रवेश किया था और बड़ा उलटफेर करते हुए विजेता भी बनी।
विज्ञापन


बॉक्स
एक शहर के दो हीरो अलग टीमों में
मोहाली के रहने वाले दोनों युवा और प्रतिभाशाली क्रिकेटर शुभमन गिल और अर्शदीप सिंह स्टेडियम में दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहने वाले हैं। मोहाली के दर्शकों को दोनों ही लोकल सितारों का प्यार मिलता है। एक जगह के रहने वाले दोनों खिलाड़ी वीरवार को एक दूसरे के खिलाफ खेलते हुए दिखाई देंगे। अर्शदीप सिंह पंजाब किंग्स और शुभमन गिल गुजरात टाइंट्स टीम के स्टार खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच के लिए दोनों टीमें -
पंजाब किंग्स
शिखर धवन (कप्तान), शाहरुख खान, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, हरप्रीत बराड़, प्रभसिमरन सिंह, ऋषि धवन, जितेश शर्मा, बलतेज सिंह ढांडा, अथर्व तायडे, लियाम लिविंगस्टोन, कगिसो रबाडा, नाथन एलिस, भानुका राजपक्षे, शिवम सिंह, मोहित राठी, विद्वथ कावेरप्पा, हरप्रीत भाटिया, सिकंदर रजा, सैम करन।

गुजरात टाइट्ंस
हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन गिल, डेविड मिलर, ऋद्धिमान साहा, मैथ्यू वेड, अभिनव मनोहर, साईं सुदर्शन, राहुल तेवतिया, राशिद खान, विजय शंकर, आर साई किशोर, मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल, नूर अहमद, दर्शन नालकंडे, प्रदीप सांगवान, रहमानुल्लाह गुरबाज, लोकी फर्ग्यूसन, डोमिनिक ड्रेक्स, गुरकीरत सिंह और जेसन रॉय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed