फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   master saleem live performance at chandigarh

मास्टर सलीम ने सुनाया, राम वालों को मुसलमान से बू आती है

Mon, 07 Dec 2015 03:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Mon, 07 Dec 2015 03:18 PM IST
विज्ञापन
master saleem live performance at chandigarh

‘अल्फ अल्लाह चंबे दी बूटी, मुरशद मन मेरे लाई हो, नफी असबत दा पानी मिलेया, हर रागे हरजाई हू...’। सुल्तान बाहू के लिखे इस कलाम के साथ सूफी सिंगर मास्टर सलीम ने रविवार शाम सेक्टर-10 स्थित लेजर वैली में सातवें आर्ट एंड हेरिटेज फेस्टिवल के रंगारंग कार्यक्रम की शुरुआत की।

विज्ञापन


मास्टर सलीम ने सुल्तान बाहू, बुल्ले शाह, गुलाम अली जैसे दिग्गज लोगों के कलाम से लेजर वैली का माहौल सूफियाना बना दिया।

रविवार को सूफी सिंगर मास्टर सलीम ने परफार्मेंस दी। सुल्तान बाहू के कलाम से शुरुआत करने के बाद सलीम ने बुल्ले शाह के ‘बुल्ला कैंदा है कैंदा है’, ‘नैना दे नैना दे हरफ पढ़ावा कीवे, दिल ते लिखियां विखावा कीवे, मेरा पीर जाने मेरी पीड़ ओ जाने ना, नैना दे नैना दे...’ इक वारी हां कर दे सोनिए... जैसे सूफी गीतों से लोगों की वाहवाही लूटी। इस दौरान उनके शेर- ‘राम वालों को मुसलमान से बू आती है, अहले मुसलमान को भगवान से बू आती है, यहां से इंसान को इंसान से बू आती है’।
विज्ञापन


पर लोगों ने खूब तालियां बजाकर उनका हौसला बढ़ाया। उसके बोल कुछ ऐसे थे, इसके बाद सलीम ने ढोल जगीरों दा, नुसरत फतेह अली खान का आजा वे माही तेनु रस्ता उड़िक दिया, गुरदास मान का छल्ला, बॉलीवुड सॉन्ग रो रहा हूं मैं न आदि गीतों से समा बांधा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उम्मीद से कम पहुंची भीड़
अब इसे सर्दी का असर कहें या प्रशासन की कार्यक्रम को लेकर कम पब्लिसिटी, जो भी हो सूफी सिंगर मास्टर सलीम को सुनने उतने लोग नहीं पहुंच सके जितनी की उम्मीद लगाई जा रही थी। हालांकि एडवाइजर विजय कुमार देव, डायरेक्टर कल्चरल अफेयर्स जितेंद्र यादव भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। लेकिन कार्यक्रम में लोगों की मौजूदगी बहुत कम रही। करीब 80 फीसदी सीटें खाली थीं।


व्यवस्था में लापरवाही नजर आई
लेजर वैली में आयोजित सूफी सिंगर की परफार्मेंस के दौरान व्यवस्था के नाम पर काफी लापरवाही दिखी। एडवाइजर और डायरेक्टर कल्चरल अफेयर्स की मौजूदगी में मास्टर सलीम ने स्टेज से कार्यक्रम के संचालकों को इस बारे में अगली बार ठीक व्यवस्था करने को कहा। साथ ही साउंड सिस्टम को लेकर भी बार-बार कमेंट किए। परफार्मेंस के दौरान माइक खराब होने के कारण बीच-बीच में बोल टूट रहे थे। इसे लेकर उन्होंने साउंड सिस्टम कंट्रोल कर रहे लोगों को सुनाया भी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed