फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Master Ji Natak staged in Tagore Theater Chandigarh Photo gallery

Photos: टैगोर थिएटर में नाटक मास्टर जी का मंचन, ...जब डायरेक्टर कैरेक्टर में ही खो जाता है

Mon, 28 Oct 2024 04:09 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 28 Oct 2024 04:09 PM IST
सार

चंडीगढ़ के सेक्टर-18 स्थित टैगोर थिएटर में नाटक मास्टर जी का मंचन हुआ। इस नाटक की यहां 82वीं प्रस्तुति रही।

विज्ञापन
Master Ji Natak staged in Tagore Theater Chandigarh Photo gallery
नाटक के मंचन के दौरान कलाकार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ के सेक्टर-18 स्थित टैगोर थिएटर में नाटक मास्टर जी का मंचन हुआ। इस नाटक की यहां 82वीं प्रस्तुति रही।
विज्ञापन




रूपक कला एंड वेलफेयर सोसाइटी से आयोजित नाटक का लेखन राणा रणवीर और जसवंत जफर ने किया है। नाटक में गंभीर बातों के अलावा हास्य भी है। 

विज्ञापन


सबसे रोमांचक मोड़ तब आता है जब डायरेक्टर मास्टर बनकर आता है तो उसी कैरेक्टर में डूब जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


नाटक में लोगों की जिंदगी से जुड़ी चीजों के बारे में जिक्र किया है। सोशल मीडिया व्हाट्सएप, फेसबुक इंस्टाग्राम जैसी बनाई अपनी जेलों से आजादी दिलाने की बात करता है।



नाटक की शुरुआत दो रंगकर्मी से होती है। एक डायरेक्टर और एक एक्टर है। नाटक के लिए डायरेक्टर को दूसरा कैरेक्टर नहीं मिल रहा है। यह कैरेक्टर है मास्टर का। पता चलता है कि नाटक लिखा ही नहीं गया है। पहला दिन रिहर्सल का है। स्क्रीप्ट तैयार नहीं है। एक्टर को सिचुएशन के बारे में बताता है और एक सीन करने को कहता है। एक्टर को सीन करना नहीं आ रहा है। एक्टर समझता है कि दूसरा एक्टर होगा तो मुझे पता चलेगा। डायरेक्टर थोड़ी देर के लिए मास्टर बनता है। 



जब डायरेक्टर मास्टर बनकर आता है तो उसी कैरेक्टर में डूब जाता है। नाटक का अंत में सोशल मीडिया, पढ़ाई की बात, खराब व्यवहार, धर्म की कट्टरता, बहम और भरम से निकालने की बात, गुरु नानक देव के संदेश और भगत सिंह के बारे में बात हुई। नाटक में कोई सेट भी नहीं था। नाटक के दौरान गायिकी, डांस, रुदन, हंसी, घृणा और गुस्सा को भी दिखाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed