{"_id":"63afc5842e221c16c367f944","slug":"massive-fire-breaks-out-in-factory-in-panipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान हुआ राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान हुआ राख
Sat, 31 Dec 2022 10:54 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 31 Dec 2022 10:54 AM IST
सार
दमकल विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें आग की सूचना सुबह 6:00 बजे मिली थी। तब से लेकर अब तक दमकल विभाग की सभी 10 गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं।
विज्ञापन
फैक्टरी में लगी भीषण आग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पानीपत के सनौली रोड पर सोहम आश्रम धाम के पास गांव निंबरी की एक फैक्ट्री में शनिवार सुबह अचानक आग लग गई। इस आगजनी की घटना में फैक्ट्री में टेक्सटाइल का लाखों रुपये का कच्चा और पक्का माल जलकर नष्ट हो गया है। यह आग राधिका टेक्सटाइल नाम की फैक्ट्री में लगी बताई जा रही है। इसके बाद से दमकल विभाग की 10 गाड़ियां आग बुझाने के प्रयास में जुटी हैं।
विज्ञापन
अभी तक आग पर काबू नही पाया जा सका है, वहीं आग लगने के कारणों का भी खुलासा नहीं हो पाया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट से लगी है। दमकल विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें आग की सूचना सुबह 6:00 बजे मिली थी। तब से लेकर अब तक दमकल विभाग की सभी 10 गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं।
विज्ञापन