{"_id":"63ae8ded88e12f18037c7c02","slug":"massive-fire-breaks-out-in-cloth-shop-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
Fri, 30 Dec 2022 12:39 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 30 Dec 2022 12:39 PM IST
सार
सूचना मिलने के बाद फायर विभाग की एक-एक कर सभी गाड़ियां वहां पहुंच गईं। 15 के करीब फायर की गाड़ियों ने चार से पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आशंका जताई जा रही है कि आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी है। बाकी फायर विभाग की टीम ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दुकान से उठता धुंधा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुधियाना के मोचपुरा बाजार में शुक्रवार की सुबह संदीप टेक्सटाइल नाम की इमारत में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। आग इतनी ज्यादा फैल चुकी थी कि एक-एक कर चारों मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया था। आसपास के लोग भी इतनी दहशत में आ गए थे कि हर किसी ने अपना सामान समेटना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद फायर विभाग की एक-एक कर सभी गाड़ियां वहां पहुंच गईं। 15 के करीब फायर की गाड़ियों ने चार से पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आशंका जताई जा रही है कि आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी है। बाकी फायर विभाग की टीम ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार संदीप टेक्सटाइल में होजरी गुड्स के अलावा रेडिमेड गारमेंट्स का कारोबार होता है। शुक्रवार की सुबह अचानक आग लग गई। राहगीरों ने दुकान के अंदर से धुआं निकलता देख इसकी जानकारी शटर से नंबर ले मालिक को दी। इसके बाद दुकान मालिक हरीश मदान वहां पहुंचे। आसपास के लोग पहले ही आग पर काबू पाने के लिए लगे हुए थे लेकिन आग पर काबू पाया नहीं जा रहा था। उन्होंने इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड की टीम को दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने एक-एक कर सभी गाड़ियां घटनास्थल पर बुला ली। आग पर काबू पाने में देरी हो रही थी, जिसका मुख्य कारण बिजली की तार थी।
विज्ञापन
दुकानदारों में पावरकॉम के प्रति रोष है। आग बुझाने में देरी तारों के जंजाल के कारण हुई है। इस कारण लाखों रुपये का माल राख हो गया। दुकानदारों ने कहा कि कई बार पावरकॉम के अधिकारियों से तारों के जंजाल हटाने के लिए कहा गया लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही। आए दिन तारों से भी स्पार्किंग होती रहती है। दुकान के मालिक हरीश मदान ने कहा कि आग शॉट सर्किट होने के कारण लगी है। मोहल्ले में बिजली की तारों के जंजाल हैं, उनका लाखों का नुकसान हो गया। समय रहते यदि पावरकॉम ने तारों का जंजाल बाजार से हटवाया होता तो आग पर दमकल कर्मचारी जल्दी काबू पा लेते।
बेकरी में आग, सारा सामान जलकर राख
माल रोड स्थित रेडक्रॉस भवन के बाहर बनी बावा कंफेक्शनरी में बुधवार की देर रात अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। आग की लपटे दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने करीब आधे से पौने घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। फायर विभाग भी जांच में लगा है कि आग कैसे लगी है।