फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Masks are on the stories of Puranas

पुराणों की कहानियों पर होते हैं मुखौटे

Wed, 05 Feb 2020 02:21 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
Masks are on the stories of Puranas
चंडीगढ़। टीएफटी फेस्ट के दूसरे चरण में आसाम के प्रसिद्ध पेंटर और मास्क मेकिंग की कला में निपुण सुजीत बरुआ ने वर्कशॉप के दूसरे दिन भी युवा रंगकर्मियों को मास्क मेकिंग के गुर सिखाए। 12 फरवरी तक चलने वाली इस वर्कशॉप में प्रतिभागियों को प्राकृतिक चीजों से मास्क बनाना सिखाया जाएगा। इसी वर्कशॉप में मास्क मेकिंग के बेसिक पर जानकारी देते हुए सुजीत ने मुखौटों को बनाने के लिए सही चीजों के चयन की तकनीक के बारे में बताया। इसमें बांस, मिट्टी और कपड़ा शामिल है। उन्होंने बताया कि उनकी स्थानीय भाषा में जाती बा बांस का उपयोग यदि मुखौटा बनाने की प्रक्रिया में किया जाए तो मुखोटे की उम्र 50 से 100 साल तक बढ़ जाती है। उन्होंने बताया कि उनकी कोशिश है कि इस वर्कशॉप में वह खुद मास्क बनाने की बजाय ज्यादा से ज्यादा युवाओं को मास्क मेकिंग की प्रक्रिया में बनाए रखना चाहते हैं। युवा रंग कर्मियों को खुद मास्क बनाने का कार्य देते हुए सुजीत ने बताया कि ज्यादातर मुखौटे पुराणों की कहानियों पर आधारित होते है और इनका इस्तेमाल पौराणिक नाटकों के मंचन में सबसे ज्यादा किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed