फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   martyr ramesh kumar funeral, soldier ramesh kumar martyr, ramesh kumar martyr in naxalist attack

शादी की छुट्टी पर आना था, नक्सली हमले में शहीद, सम्मान के साथ संस्कार

Thu, 21 Jul 2016 09:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर(पंजाब) Updated Thu, 21 Jul 2016 09:56 AM IST
विज्ञापन
martyr ramesh kumar funeral, soldier ramesh kumar martyr, ramesh kumar martyr in naxalist attack
औरंगाबाद में नक्सलियों के हमले में होशियारपुर का रमेश कुमार शहीद - फोटो : अमर उजाला
बिहार के औरंगाबाद में सीआरपीएफ हेड क्वार्टर पर हुए नक्सली हमले में शहीद 10 जवानों में एक होशियारपुर का रमेश भी था। कमांडो रमेश कुमार का राजकीय सम्मान के साथ आज अंतिम संस्कार कर दिया गया। रमेश कुमार की सगाई हो चुकी थी और उनकी शादी होने वाली थी, जिसके लिए वह घर छुट्‌टी लेकर आने वाले थे।
विज्ञापन


जिले के गांव रणसौता का रमेश कुमार पुत्र बलदेव राम (28) के शहीद होने की खबर जब उसने परिजनों को मिली तो लोग उसके परिजनों को ढाढस बंधाने पहुंचने लगे। घर में उसकी विधवा मां कैलाश कौर और भाभी मौजूद थीं। रमेश के बड़े भाई नीरज कुमार भारतीय सेना में फिरोजपुर में तैनात है।
विज्ञापन


नीरज ने बताया का उसको भाई के शहीद होने का जैसे ही पता चला वह अपनी यूनिट से छुट्टी लेकर दोपहर को घर पंहुचा है। नीरज ने बताया कि उनके पिता की मृत्यु हो चुकी है ओर बह दो भाई ओर तीन बहनें हैं जो सब शादीशुदा हैं ओर रमेश कुमार सबसे छोटा था जिसकी सगाई हो चुकी थी ओर जब उसने छुट्टी पर घर आना था तो उसके विवाह की तारीख़ निकलवानी बाकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीरज ने कहा कि चार वर्ष पहले सीआरपीएफ में भर्ती हुए भाई की कमी तो सारी उम्र पुरी नहीं होगी पर मुझे ओर मेरे परिवार को अपने भाई रमेश कुमार पर गर्व है कि उसने देश के लिए अपनी जान दी है।परिवार के साथ-साथ क्षेत्र के लोग अब शहीद रमेश कुमार के पार्थिव शरीर की प्रतिक्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed