{"_id":"634f1067ec75dc1414188463","slug":"martyr-major-anuj-rajput-s-statue-will-inspire-students-to-fulfill-their-dreams-bandaru-dattatreya-chandigarh-news-pkl465887047","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद मेजर अनुज राजपूत की प्रतिका विद्यार्थियों को सपना पूरा करने की देगी प्रेरणा- बंडारू दत्तात्रेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद मेजर अनुज राजपूत की प्रतिका विद्यार्थियों को सपना पूरा करने की देगी प्रेरणा- बंडारू दत्तात्रेय
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-26 स्थित सेंट जोंस स्कूल में मंगलवार को पूर्व छात्र और शहीद मेजर अनुज राजपूत की प्रतिमा का अनावरण किया गया। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने मूर्ति का अनावरण करते हुए कहा कि यह प्रतिमा विद्यार्थियों को उनके सपने पूरे करने की प्रेरणा देती रहेगी। प्रतिमा को देखकर प्रत्येक विद्यार्थी के दिल में देशप्रेम की भावना जागृत होगी।
भारतीय सेना के बहादुर शहीदों में से एक मेजर अनुज राजपूत 21 सितंबर 2021 को जम्मू और कश्मीर में डोडा-किश्तवाड़ घाटी में सेना के ऑपरेशनल मिशन में गए थे। एक हेलीकॉप्टर पायलट के रूप में ऑपरेशन रक्षक की जिम्मेदारी निभाते हुए वह शहीद हो गए थे। राज्यपाल ने कहा कि आजादी के 75वें वर्ष पर इस प्रतिमा का अनावरण सराहनीय है। उन्होंने कहा कि देश इस समय अत्याधुनिक राफेल फाइटर जेट, एस एंड 400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम, ब्रह्मोस मिसाइल, प्रचंड की शुरुआत करके सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बना रह है।
इस मौके पर मेजर अनुज राजपूत की मूल इकाई (रेजीमेंट ऑफ आर्टिलरी), उनके पिता कुलबंश सिंह, मां ऊषा सहित उनके मित्र मौजूद रहे। मेजर अनुज राजपूत के माता-पिता ने स्कूल के आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए तीन छात्रवृत्तियां शुरू कीं और सर्वश्रेष्ठ एनसीसी कैडेट के लिए सालाना ट्रॉफी का पुरस्कार भी शुरू किया। प्रधानाध्यापक कविता सी दास ने कहा कि इस वीर सैनिक के सर्वोच्च बलिदान पर सभी को गर्व है।