फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   marriage broke in 13 days due to language problem

मात्र 13 दिन में टूटी शादी, वजह बेहद चौंकाने वाली

Fri, 24 Jul 2015 08:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सतनाली मंडी (महेंद्रगढ़)
ब्यूरो/अमर उजाला, सतनाली मंडी (महेंद्रगढ़) Updated Fri, 24 Jul 2015 08:55 AM IST
विज्ञापन
marriage broke in 13 days due to language problem

न दहेज का मसला, न मारपीट का और न अवैध संबंध का, फिर भी एक शादी 13 दिन में टूट गई, वजह बेहद चौंकाने लगी थी। जिसे सुनकर पुलिस और पंचायत हैरान हो गई।

विज्ञापन


दरअसल, शादी के 13 दिन बाद ही एक रिश्ता इसलिए टूटने की कगार पर पहुंच गया क्योंकि युवती हरियाणवी नहीं जानती, जबकि उसका पति और ससुराल में भोजपुरी नहीं समझते।
विज्ञापन


युवती को घर में बना खाना भी पसंद नहीं है। यही वजह है कि वह पति के साथ रहना नहीं चाहती। बुधवार को यह मामला थाने पहुंच गया, जहां युवती ने पति के साथ रहने से इंकार कर दिया। लोहारू रोड स्थित बाढ़ड़ा टी- प्वाइंट के पास कुछ लोगों को एक युवती संदिग्ध हालत में घूमती मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ करने पर उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इस पर युवती को लोग थाने ले गए। पुलिस ने युवती से पूछताछ की तो पता चला कि वह विवाहित है। पुलिस ने उसके भाई और पति को थाने में पूछताछ के लिए बुलाया।

पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया

marriage broke in 13 days due to language problem

युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी इस साल 9 जुलाई को सतनाली क्षेत्र के बास गांव में हुई। वह मूल रूप से बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। फिलहाल उसका परिवार गुड़गांव स्थित एक मोहल्ले में रह रहा है। युवती ने थाना प्रभारी एसआई महावीर सिंह को बताया कि शादी के बाद से ससुराल में तालमेल नहीं बैठ पा रहा।

ससुराल में सभी लोग हरियाणवी बोलते हैं, जिसे वह समझ नहीं पाती। वह भोजपुरी बोलती है तो ससुराल वाले उसे समझ नहीं पाते। इतना ही नहीं, घर में जो खाना बनता है वह अच्छा नहीं लगता। इस बात को लेकर अक्सर विवाद होने लगा। बुधवार को वह ससुराल का घर छोड़कर आई थी। लड़के पक्ष के लोगों ने थाने में ही पंचायत कर डाली।

पुलिस और पंचायत में युवती ने कहा कि वह किसी भी कीमत पर ससुराल में नही जाएगी। यह बात लिखित रूप में पुलिस को दी गई। पुलिस की मौजूदगी में मौजिज लोगों ने युवती को उसके भाई के साथ भेज दिया। उसके पति ने कहा कि उसे भी कोई एतराज नहीं है। युवती की मर्जी है वह किसके साथ रहे।

थाने में काफी लोगों की मौजूदगी में लिखित रूप में युवती ने पति के साथ नहीं जाने की बात कही है। युवती के भाई ने बताया कि भाषाई, रहन-सहन, खान पीन और आपसी सामंजस्य नहीं हो पाने के चलते उसकी बहन ससुराल में नहीं रहना चाहती है। उसके भाई के पर्चा बयान, युवती और ससुराल पक्ष की रजामंदी एवं मौजिज लोगों की सहमति से युवती भाई के साथ चली गई।
- महावीर सिंह, थाना प्रभारी एसआई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed