{"_id":"56dbd75d4f1c1ba3358b461d","slug":"marpeet-news-teacher-marpeet-news-crime-news-chandigarh-police-chandigarh-news-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो शिक्षकों ने एक-दूसरे पर लगाया मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो शिक्षकों ने एक-दूसरे पर लगाया मारपीट का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 06 Mar 2016 03:58 PM IST
विज्ञापन
मारपीट, झगड़ा
- फोटो : फाइल फोटो
चंडीगढ़ के गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-37 में शनिवार दोपहर दो शिक्षकों के बीच मारपीट करने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद दोनों एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाने लगे। बाद में स्कूल प्रिंसिपल ने दोनों के बीच समझौता करवा दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को स्कूल में 12वीं की परीक्षा थी। इसी दौरान प्रिंसिपल ने इलेक्ट्रिकल इंस्ट्रक्टर को एक कमरे की लाइट ठीक करने को भेजा। लेकिन, वहां मौजूद टीचर महिंदर सिंह किसी बात से नाराज होकर उसे वापस भेज दिया। इसके बाद प्रिंसिपल ने उसे दोबारा भेजा।
इस दौरान उसके साथ स्वर्ण सिंह कंबोज भी गए। तभी स्वर्ण सिंह और महिंदर सिंह में विवाद हो गया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन बाद में स्कूल प्रिंसिपल ने दोनों मेंसमझौता करवा दिया।