फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Markfed's manager arrested for taking bribe of 50 thousand in punjab

पटियालाः मार्कफेड का मैनेजर 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, डीएम की तलाश में छापेमारी

Thu, 29 Nov 2018 12:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला ( पंजाब) Updated Thu, 29 Nov 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
Markfed's manager arrested for taking bribe of 50 thousand in punjab
सांकेतिक तस्वीर

विजिलेंस ब्यूरो ने मार्कफेड के जिला मैनेजर (डीएम) और मैनेजर के खिलाफ रिश्वत लेने के आरोप में बुधवार को केस दर्ज कर लिया। ब्यूरो टीम ने एक शैलर मालिक की शिकायत पर रेड करके मौके से मैनेजर को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। डीएम की तलाश में रेड की जा रही है। विजिलेंस ब्यूरो पटियाला से मिली जानकारी के मुताबिक शैलर मालिक जसवीर सिंह निवासी गांव दरगापुर तहसील नाभा जिला पटियाला ने शिकायत दी थी।

विज्ञापन


उसने बताया कि संदीप शर्मा मैनेजर कम सहायक क्षेत्रीय अफसर मार्कफेड भादसों जिला पटियाला निवासी शिव जोत एनक्लेव खरड़ मोहाली और मार्कफेड पटियाला के डीएम विशाल गुप्ता दोनों ने उसके शैलर में स्टोर की गई पैडी के बदले में 2.50 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से रिश्वत देने की मांग की। बाद में सौदा 50 हजार रुपये में तय हो गया। शिकायत के आधार पर विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने मैनेजर संदीप शर्मा के घर रेड करके उसे शिकायतकर्ता शैलर मालिक से 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


डीएम मार्कफेड विशाल गुप्ता को गिरफ्तार करने के लिए रेड की जा रही है। विजिलेंस ब्यूरो के इंस्पेक्टर प्रितपाल सिंह के मुताबिक जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। गिरफ्तार मैनेजर के खिलाफ विजिलेंस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को मछली पालन विभाग के मुलाजिमों सरकारी गवाह गुरजीत सिंह व हरदीप कौर की हाजिरी में रंगे हाथों धरा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed