फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Markets closed in protest of sacrilege incident in Patiala

सुरक्षा व्यवस्था कड़ी: बेअदबी की घटना के विरोध में पटियाला बंद, हिंदू संगठनों ने बाजारों में निकाला रोष मार्च

Tue, 25 Jan 2022 07:43 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 25 Jan 2022 07:43 PM IST
सार

बेअदबी की घटना के विरोध में मंगलवार को पटियाला बंद रहा। हिंदू संगठनों ने बाजारों में रोष मार्च निकाला। इस दौरान शहर में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी रही।  

विज्ञापन
Markets closed in protest of sacrilege incident in Patiala
पटियाला में रोष मार्च निकालते हिंदू संगठन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटियाला के ऐतिहासिक श्री काली माता मंदिर में बेअदबी की घटना का विरोध तेज हो गया है। इस घटना के विरोध में हिंदू संगठनों ने बंद का आह्वान किया था। जिसका शहर में व्यापक असर देखने को मिला। विभिन्न बाजारों में दुकानें पूरी तरह से बंद रहीं, जो खुली भी थीं, उन्हें हिंदू संगठनों ने रोष मार्च निकालते हुए बंद करा दिया। इस दौरान सरहंदी गेट के नजदीक माहौल उस समय कुछ तनावपूर्ण हो गया, जब एक दुकानदार ने अपनी दुकान बंद करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद किसी ने दुकान के शीशे पर ईंट मार दी। हालांकि पुलिस ने मामले को शांत कर दिया। 

विज्ञापन


रोष मार्च में हिंदू संगठनों ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते मामले के आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उधर, बढ़ता रोष देख पुलिस प्रशासन ने शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए। अर्धसैनिक बलों की तैनाती के साथ भारी पुलिस फोर्स भी तैनाती कर दी गई है। साथ ही बम स्क्वाड ने मशीन से मंदिर परिसर की जांच की।
विज्ञापन


सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए सरकार: परनीत कौर  
मंगलवार को नगर निगम के मेयर संजीव शर्मा बिट्टू के साथ श्री काली देवी मंदिर परिसर पहुंचीं सांसद परनीत कौर ने बेअदबी की घटना की सख्त शब्दों में निंदा करते हुए मामले के आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि पंजाब एक बार्डर स्टेट है, इसलिए सरकार को यहां अमन व शांति बहाल रखने के लिए सुरक्षा के तुरंत ठोस कदम उठाने चाहिए। परनीत ने कहा कि पंजाब में बेअदबी की बढ़ती घटनाएं चिंता का विषय हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भगवंत मान का हिंदू संगठनों ने किया विरोध

मंगलवार शाम को जब बेअदबी की घटना को लेकर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रधान भगवंत मान पटियाला के श्री काली माता मंदिर पहुंचे तो हिंदू संगठनों व भाजपाइयों ने उनका जोरदार विरोध किया। हिंदू संगठनों के नुमाइंदों ने कहा कि सुबह से बड़ी संख्या में इकट्ठे होकर शहर में बेअदबी की घटना के विरोध में रोष मार्च निकाला व धरना दिया लेकिन आम आदमी पार्टी का कोई भी स्थानीय नेता इसमें शामिल होने नहीं पहुंचा और अब सियासी रोटियां सेंकने भगवंत मान आए हैं। बाद में पुलिस के घेरे में भगवंत मान को गाड़ी में बिठाकर रवाना किया गया।

चुनावों के समय अनहोनी की पहले ही आशंका थी: मान 
भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में चुनाव की बेला में किसी अनहोनी की पहले से ही आशंका थी। उन्होंने आगे कहा कि इससे पहले अमृतसर के श्री हरमंदिर साहिब में बेअदबी की कोशिश फिर लुधियाना बम धमाका और अब पटियाला के श्री काली माता मंदिर में हुई घटना। यह असामाजिक तत्वों की चालें हैं, जिन्हें किसी कीमत पर कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब में आप की सरकार बनने पर इन सभी घटनाओं के मास्टरमाइंड पर शिकंजा कसकर उन्हें सख्त सजा दिलाई जाएगी।

राजपुरा में हिंदू संगठनों ने सड़क की जाम
राजपुरा में भी हिंदू संगठनों में रोष है। मंगलवार को संगठनों के पदाधिकारियों ने शहीद प्रभाकर चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। संगठन के पदाधिकारियों ने पटियाला-राजपुरा रोड जामकर वाहनों की आवाजाही रोक दी। एक घंटे तक चले प्रदर्शन के उपरांत हिंदू संगठनों ने पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ मामूली नोकझोंक भी हुई। 

राष्ट्रवादी हिंदू नेता अशोक चक्रवर्ती ने बताया कि कुछ शरारती तत्व पंजाब का माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। बेअदबी जैसी वारदात कर पंजाब की अमन व शांति में खलल डालने का प्रयास किया जा रहा है। अभी अमृतसर के श्री हरमंदिर साहिब में हुई बेअदबी के प्रयास का मामला शांत नहीं हुआ था कि अब पटियाला के प्राचीन मंदिर श्री काली देवी में इस तरह की घटना हो गई। यह निंदनीय है। शिवसेना राष्ट्रीय पंजाब के प्रधान चुरंजी शर्मा ने भी घटना की निंदा करते हुए सख्त कदम उठाने की मांग की है। शिवसेना पंजाब राजपुरा के प्रधान संजीव घनौली ने पुलिस से मामले की जांच करके सच्चाई सामने लाने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed