फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Maps will pass online in eight cities of Punjab

पंजाब के आठ शहरों में अब ऑनलाइन पास होंगे नक्शे, जानिए कौन-कौन से?

Wed, 26 Jul 2017 09:32 AM IST
अखिल तलवार/अमर उजाला, चंडीगढ़
अखिल तलवार/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 26 Jul 2017 09:32 AM IST
विज्ञापन
Maps will pass online in eight cities of Punjab
- फोटो : Demo Pic
स्थानीय निकाय विभाग को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की कड़ी में विभागीय मंत्री नवजोत सिद्धू ने बिल्डिंग प्लान ऑनलाइन करने की कवायद शुरू कर दी है। जल्द ही आठ प्रमुख शहरों में घरों-इमारतों के नक्शे ऑनलाइन पास होंगे। नक्शे पास करवाने के नाम पर चलने वाली रिश्वत बंद होगी। घर बैठे लोगों का काम हो सकेगा।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक योजना के तहत पहले चरण में आठ नगर निगमों को चुना गया है। इनमें अमृतसर, बठिंडा, फगवाड़ा, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, मोगा, पठानकोट शामिल हैं।
विज्ञापन


मोहाली, होशियारपुर निगम में फिलहाल यह सुविधा नहीं मिलेगी। निकाय विभाग ने इसके लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंट्रेस्ट जारी किया था। इस पर चार कंपनियों ने मुफ्त ट्रायल शुरू करने को सहमति जताई थी। विभाग ने हर कंपनी को दो-दो निगमों की जिम्मेदारी सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दिन से शुरु होगा ट्रायल

Maps will pass online in eight cities of Punjab
Navjot singh sidhu - फोटो : File Photo
​चार सितंबर से सभी आठ शहरों में ऑनलाइन नक्शे पास करने का ट्रायल शुरू कर दिया जाएगा। इसमें सारा काम समयबद्ध ढंग से होगा। संबंधित अधिकारी को निर्धारित समय में अपना काम करना ही होगा। ट्रायल सफल रहा तो इन्हीं में से किसी एक या ज्यादा कंपनियों को पूरे पंजाब में योजना लागू करने की जिम्मेदारी सौंप दी जाएगी, जिसके लिए पहले फाइनेंशियल बिड होगी। गौरतलब है कि बिल्डिंग प्लान को ऑनलाइन करना सिद्धू की प्राथमिकता थी।

सिद्धू ने दी चेतावनी
निकाय मंत्री नवजोत सिद्धू ने अपने महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की लॉन्चिंग से पहले मंगलवार को म्यूनिसिपल भवन में पंजाब भर के टाउन प्लानिंग स्टाफ के साथ बैठक की। हालांकि, सिद्धू आमतौर पर इस स्टाफ के खिलाफ बोलते रहते हैं, लेकिन इस बैठक में उन्होंने कुछ नहीं कहा। सभी को मोटिवेशनल लेक्चर दिया। लेकिन इसके बाद सिद्धू ने सभी को चेतावनी दी कि अगर अब भी किसी ने इस प्रोजेक्ट में सहयोग न किया तो वह कड़ी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed