फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Many youths lost their senses during the New Year's Eve celebrations

Chandigarh News: नए साल की रात जश्न में कई युवाओं ने खोया होश... 20 सड़क हादसे, मारपीट के 41 मामले

Thu, 02 Jan 2025 01:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Many youths lost their senses during the New Year's Eve celebrations
चंडीगढ़। नए साल 2025 का स्वागत और 2024 को विदाई देने के लिए चंडीगढ़ में युवाओं का जोश काफी हाई था। पूरे शहर में लोगों ने दिल खोल कर नए साल का स्वागत भी किया। पुलिस प्रशासन ने 62 जगहों पर नाकाबंदी और 2300 पुलिस जवानों ने मोर्चा संभाला हुआ था। इसके बावजूद 31 दिसंबर की रात आठ बजे से 1 जनवरी 2025 में नए साल सुबह आठ बजे तक महज 12 घंटे के अंतराल में शहर में छोटी-बड़ी कुल 119 घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में पुलिस ने एक दर्जन से अधिक मामले भी दर्ज किए हैं। एक युवक की सड़क हादसे में मौत भी हुई।
विज्ञापन

31 दिसंबर की रात यादगार बनाने के लिए चंडीगढ़ की सड़कों पर युवाओं का हुजूम उमड़ा हुआ था, क्योंकि शहर में मंगलवार की रात को करीब 250 जगहों पर स्पेशल कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। जगह-जगह नाकाबंदी होने के बावजूद शहर में बीती रात 20 सड़क हादसे हुए हैं। अगर पुलिस आंकड़ों पर ही नजर डाले तो नए साल की रात में बिना परमिशन के पटाखे जलाने के दो मामले सामने आए हैं। जबकि हुड़दंग मचाने के 9, आगजनी के तीन, 20 सड़क हादसे, मारपीट-झगड़े के 41 और अन्य करीब 44 तरह की अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। नए साल में महज 12 घंटे में कुल 119 घटनाएं सामने आई हैं।
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक युवक ने गंवाई जान

31 दिसंबर की रात में चंडीगढ़-जीरकपुर रोड पर हल्लोमाजरा के नजदीक नर्सरी के पास स्लिप रोड पर सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर लगने के बाद बाइक सवार युवक नीचे गिर गया और उसका सिर सड़क पर लगते ही लहूलुहान हो गया। कंट्रोल रूम से सूचना पाते ही हल्लोमाजरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन बाद में पता चला कि जिस जगह स्लिप रोड पर यह हादसा हुआ है, वह क्षेत्र मौलीजागरां थाना का है। इसके बाद पुलिस ने युवक को सेक्टर-32 जीएमसीएच में पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शराब पीकर वाहन चलाने वालों के कटे चालान
ट्रैफिक पुलिस ने शराब पीने वाले करीब 100 से ज्यादा वाहन चालकों के चालान भी काटे हैं। चंडीगढ़ में रात 8 बजे से सुबह आठ बजे तक पुलिस कंट्रोल रूम में कुल 403 लोगों द्वारा विभिन्न मामलों को लेकर फोन किए गए। इस दौरान शहरभर में करीब छोटे-बड़े 183 स्पॉट चिन्हित हुए जबकि मौके पर ईआरयू (पीसीआर) 172 गाड़ियां गईं। इसके अलावा तीन जगहों पर आगजनी की घटनाएं हुईं और 20 घटनास्थलों पर पुलिस एंबुलेंस भेजी गई।

इस साल में ट्रैफिक चालान ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
अगर इस साल ट्रैफिक पुलिस द्वारा किए गए चालान के आंकड़ों पर गौर करें तो अभी तक चालान का आंकड़ा करीब 10 लाख तक पहुंच चुका है। पुलिस के चालान का आंकड़ा तो बढ़ गया, साथ ही इस बार चालान से होने वाली कमाई भी कई गुना बढ़ गई है। आंकड़ों पर गौर करें तो वर्ष 2023 में पुलिस ने 9 लाख 55 हजार 487 वाहन चालकों के चालान किए और चालकों से 10 करोड़ 40 लाख 14 हजार 753 रुपये का राजस्व आया। जबकि वर्ष 2024 में चालान का आंकड़ा करीब 10 लाख तक पहुंचा और राजस्व भी करीब 23 करोड़ के पास पहुंच गया है। वर्ष 2021 में ट्रैफिक पुलिस ने दो लाख 32 हजार 319 चालान किए जबकि इनकी एवज में करीब 12 करोड़ 51 लाख 78 हजार 578 रुपये का राजस्व आया। ओवर स्पीड के करीब 64 हजार 132 चालान किए जबकि रेड लाइट जंप करने के करीब 4097 चालान की काटे गए। वर्ष 2022 में पुलिस ने छह लाख दो हजार 454 वाहन चालकों के चालान काटकर उनसे 11 करोड़ 13 लाख 7 हजार 708 रुपये का राजस्व सरकारी खाते में जमा करवाया। इनमें ओवरस्पीडिंग के एक लाख 84 हजार 166 चालान काटे गए। जबकि रेड लाइट जंप करने के चालान का आंकड़ा एक लाख 75 हजार 649 तक पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed