{"_id":"63a1a2507a6b2d6f8e7543ce","slug":"many-trains-running-late-due-to-fog-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे ने थामी ट्रेनों की रफ्तार: कई ट्रेनें घंटों देरी से चल रहीं, स्टेशनों पर यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे ने थामी ट्रेनों की रफ्तार: कई ट्रेनें घंटों देरी से चल रहीं, स्टेशनों पर यात्री परेशान
Tue, 20 Dec 2022 05:46 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 20 Dec 2022 05:46 PM IST
सार
ट्रेनों के इंतजार में प्लेटफार्म पर बैठे यात्री बार-बार पूछताछ केंद्र पर जाकर स्थिति की जानकारी लेते रहे। ज्यादातर ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटे देर थीं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर भारत में घने कोहरे ने सड़क और रेल यातायात को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। कम विजिबिलिटी की वजह से ट्रेनों की रफ्तार भी थमने लगी है और कई ट्रेनें तय समय से काफी देरी से चल रही हैं। विजिबिलिटी में आई कमी के कारण मंगलवार को दिल्ली, अमृतसर और जम्मू रेलमार्ग पर चलने वाली लंबी दूरी की ट्रेनें अधिक प्रभावित हुईं और कई घंटे की देरी से लुधियाना पहुंची। इससे यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
उन यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी, जिन्होंने अपनी टिकट पहले से आरक्षित करवा रखी थी। ट्रेनों के इंतजार में प्लेटफार्म पर बैठे यात्री बार-बार पूछताछ केंद्र पर जाकर स्थिति की जानकारी लेते रहे। ज्यादातर ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटे देर थीं।
विज्ञापन
ये ट्रेनें हुईं लेट
कोहरे की वजह से मंगलवार को दोपहर बाद तक कामख्या-कटरा एक्सप्रेस (15655) 7 घंटे 45 मिनट, कटिहार एक्सप्रेस (15707) 5 घंटे, स्वराज एक्सप्रेस (12471) 4 घंटे 20 मिनट, दादर एक्सप्रेस (11057) 2 घंटे, गरीब रथ एक्सप्रेस (12203) 2 घंटे 30 मिनट, अमृतसर-कानपुर सुपरफास्ट (22446) 4 घंटे 30 मिनट, दिल्ली-पठानकोट एक्सप्रेस (22429) 1 घंटा 30 मिनट, हमसफर एक्सप्रेस (22317) 2 घंटे, फिरोजपुर-लुधियाना एक्सप्रेस (06982) और चूरू-लुधियाना पैसेंजर (04745) 1 घंटा 30 मिनट पिछड़कर चल रही थी। देर शाम तक कोहरा बढ़ने के बाद देरी से चलने वाली ट्रेनों की संख्या बढ़ने के आसार है।
विज्ञापन