फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Many Trains Affected Due To Breakdown Of Panipat-Rohtak Power line

हरियाणाः पेड़ गिरने से पानीपत-रोहतक बिजली लाइन टूटी, ट्रेनें छह घंटे प्रभावित, यात्री परेशान

Fri, 13 Sep 2019 12:30 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 13 Sep 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Many Trains Affected Due To Breakdown Of Panipat-Rohtak Power line
रेल लाइन का तार टूटा - फोटो : अमर उजाला

गोहाना के गांव मुंडलाना व सिरसाढ़ के बीच में रेलवे की बिजली की लाइन पर सफेदे के पेड़ गिरने से तार टूट गए। जिस कारण गुरुवार को छह घंटे तक ट्रेनों का आवागमन पूरी तरह से बाधित रहा। बाद में डीजल इंजन मंगवाकर 6 ट्रेनों को यहां से निकाला गया। करीब तीन माह पहले रोहतक से पानीपत रेलवे ट्रैक का विद्युतीकरण किया गया था। जिसके बाद यहां पर बिजली से चलने वाले इंजन दौड़ने लगे थे। 

विज्ञापन


गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे गांव मुंडलाना व सिरसाढ़ के बीच में कुछ सफेदे के पेड़ टूटकर रेलवे की बिजली लाइन पर गिर गए। जिस कारण 7 खंभे व तार टूट गए, सुबह के समय जब एकता ट्रेन गोहाना रेलवे स्टेशन पर चली तो गांव मुंडलाना के पास जाकर तार टूटे होने के कारण ट्रेन रुक गई। जिसकी सूचना स्टेशन पर दी गई इसके बाद बीकानेर से हरिद्वार जाने वाली ट्रेन पहुंची तो उसे वहीं पर ही रोक लिया गया। 
विज्ञापन


उधर पानीपत से रोहतक के लिए जो ट्रेन जाती है उसे गांव मुंडलाना से पहले रुकवा दिया गया। वहीं उसके बाद साढ़े 12 बजे आने वाली रोहतक से पानीपत, 1 बजकर 8 मिनट पर आने वाली जींद से रोहतक, 3 बजकर 50 मिनट पर पानीपत से रोहतक जाने वाली ट्रेनों का आवागमन बाधित रहा। जिसके बाद रेलवे के अधिकारियों ने रोहतक से डीजल के इंजन को मंगवाया और ट्रेनों को आगे पहुंचाने का काम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई इंजनों की मद्द से गाड़ियों को निकाला गया। वहीं अधिकारियों ने पानीपत रेलवे विभाग को सूचना दी। जहां से बिजली की लाइन को ठीक करने के लिए कर्मचारी आए व काम शुरू कर दिया। रात को आने वाली ट्रेनें भी आधे घंटे लेट रहेंगी। 

यात्रियों को हुई परेशानी 
तार दोनों ही गांव के बीच जंगल में टूटे हुए थे, जहां पर सुनसान इलाका था। यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। लेकिन कुछ यात्री पानी को लेकर परेशान दिखे, कुछ यात्री करीब डेढ़ किलोमीटर तक पैदल चलकर गोहाना-पानीपत हाइवे पर पहुंचे और बसों में बैठकर गए। वहीं जिन यात्रियों को लंबा जाना था उन्हें इंतजार करना पड़ा। 

गांव मुंडलाना व सिरसाढ़ के बीच रेलवे की बिजली की लाइन पर सफेदे के पेड़ टूट कर गिर गए थे, जिसके कारण 7 खंभे व तार टूट गए। तार टूटने के बाद ट्रेनों का आवागमन बाधित हो गया। ट्रेन करीब 6 घंटे तक जहां थीं वहीं पर खड़ी रही। रात को भी ट्रेनों के लेट पहुंचने का एसएमएस उन्हें मिला है जो आधे घंटे तक लेट रहेंगी। उसके बाद रोहतक से डीजल के इंजन मंगवाकर ट्रेनों को गुजारा गया। लाइन को ठीक करने का काम चल रहा है। -जितेंद्र कुमार स्टेशन मास्टर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed