फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Many Star Campaigners will campaign for Congress in Chandigarh Municipal Elections

चंडीगढ़ निगम चुनाव: कांग्रेस उतारेगी स्टार प्रचारकों की फौज, सूची में सोनिया, राहुल और प्रियंका समेत कई बड़े नाम 

Mon, 06 Dec 2021 10:39 AM IST
निवेदिता वर्मा नीरज कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
नीरज कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 06 Dec 2021 10:39 AM IST
सार

केंद्रीय ऑब्जर्वर रजिंदर राणा और अभिषेक दत्त 7 दिसंबर को सेक्टर-35 स्थित कांग्रेस भवन में बैठक करेंगे। इसमें कांग्रेस के सभी प्रत्याशी मौजूद होंगे।

विज्ञापन
Many Star Campaigners will campaign for Congress in Chandigarh Municipal Elections
चंडीगढ़ निगम चुनाव में कांग्रेस उतारेगी स्टार प्रचारकों की फौज। - फोटो : फाइल

विस्तार

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में इस बार कांग्रेस स्टार प्रचारकों की फौज उतारेगी। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने एक सूची बनाकर दिल्ली भेजी है। अब इस सूची को आलाकमान की मंजूरी का इंतजार है। वहीं सात दिसंबर को पार्टी के दो ऑब्जर्वर शहर आ रहे हैं। उनसे ही पता चलेगा कि चुनाव में कौन-कौन से स्टार प्रचारक आएंगे।  

विज्ञापन


चंडीगढ़ कांग्रेस ने हाईकमान से पार्टी प्रधान सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के अलावा कन्हैया कुमार, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, हिमाचल प्रदेश से प्रतिभा सिंह, हरियाणा से दीपेंद्र हुड्डा और कुमारी शैलजा को बतौर स्टार प्रचारक भेजने की मांग की है। 

विज्ञापन

केंद्रीय ऑब्जर्वर के साथ कांग्रेस प्रत्याशियों की बैठक सात को

केंद्रीय ऑब्जर्वर रजिंदर राणा और अभिषेक दत्त 7 दिसंबर को सेक्टर-35 स्थित कांग्रेस भवन में बैठक करेंगे। इसमें कांग्रेस के सभी प्रत्याशी मौजूद होंगे। बैठक में ऑब्जर्वर प्रत्याशियों से चुनाव प्रचार में मदद संबंधी पूछेंगे। साथ ही किस प्रकार चुनाव प्रचार किया जा रहा है, इसके समेत अन्य रणनीतियों पर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रूठों को मनाने का दौर जारी

कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने से कई नेता नाराज हैं। नाराजगी बढ़ने से पार्टी को नुकसान का अंदेशा है, ऐसे में रूठों को मनाने का दौर चल रहा है। प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावला का कहना है कि 190 दावेदारों में से 35 उम्मीदवारों का चयन करना था। ऐसे में बहुत से साथी नाराज हैं। भावनाओं में बहकर पार्टी छोड़ने का निर्णय ठीक नहीं, सभी वापस आ जाएं। 

घोषणा पत्र और चार्जशीट तैयार  

चावला ने बताया कि नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने चुनावी घोषणापत्र तैयार कर लिया है। साथ ही एक चार्जशीट भी तैयार की गई है। इसे जल्द ही रिलीज किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed