फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Many restrictions are being removed from today .. but social distance and masks are necessary

आज से हट रहीं कई बंदिशें.. पर सामाजिक दूरी और मास्क जरूरी

Mon, 01 Feb 2021 01:59 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
Many restrictions are being removed from today .. but social distance and masks are necessary
चंडीगढ़। कोरोना के बाद लगी कई बंदिशें आज से खत्म हो रही हैं। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी। साथ ही कई महीनों से थमे कारोबार पर भी संकट के बादल छंटने की उम्मीद है। इन सबके बीच इस बात का ख्याल रखना होगा कि कोरोना का वायरस अब भी मौजूद है। जब तक इस पर पूरी तरह से काबू न कर लिया जाए, तब तक कोई ढिलाई नहीं होनी चाहिए। मसलन जब भी स्कूल, कालेज व किसी समारोह में जाए तो कोविड 19 से बचाव के नियमों का पालन जरूर करें।
विज्ञापन

आज से समारोह में चाहे जितने लोगों को बुलाएं
आज से शादी व धार्मिक सहित सभी समारोह पर लोगों की संख्या पर कोई पाबंदी नहीं रहेगी। शहर में होने वाले किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में जितने मर्जी लोग शामिल हो सकते हैं। इससे पहले चंडीगढ़ में हर तरह के समारोह में क्षमता के अनुसार 50 फीसदी लोगों की संख्या तय की गई थी। कुछ दिन पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बंद जगहों पर होने वाले सामाजिक, धार्मिक, खेल, मनोरंजन, शैक्षणिक, सांस्कृतिक, धार्मिक कार्यक्रमों में 200 लोगों तक के शामिल होने की अनुमति दी है। हालांकि केंद्र सरकार ने राज्य व यूटी पर आखिरी फैसला छोड़ दिया। इस पर चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने 200 की संख्या सीमा भी खत्म कर दी थी। हालांकि समारोह में सभी को मास्क पहनना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में छठी से बारहवीं तक की कक्षाएं शुरू होंगी
आज से शहर के सरकारी स्कूलों में छठी से बारहवीं तक की कक्षाएं शुरू हो रही हैं। विद्यार्थियों को कक्षा में आने के लिए अभिभावकों की अनुमति के साथ मास्क पहनकर आना होगा। स्कूलों ने सामाजिक दूरी के साथ बैठने की व्यवस्था की है। एक बेंच पर एक ही विद्यार्थी को बैठाया जाएगा। हालांकि अभी प्राइवेट स्कूलों के बारे में कोई फैसला नहीं लिया गया है। प्राइवेट स्कूल इस बारे में अभिभावकों से राय ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी रिसर्च स्कॉलर्स के लिए छात्रावास खुले
पंजाब विश्वविद्यालय एक फरवरी से सभी रिसर्च स्कॉलर के लिए छात्रावास खोलने जा रहा है। इसके आदेश देर शाम पीयू ने कर दिए हैं। रिसर्च स्कॉलर को अपने गाइड को इसके लिए अवगत कराना होगा। साथ ही उनकी अनुमति लेनी होगी। छात्रावास में जैसे ही रिसर्च स्कॉलर प्रवेश करेंगे तो उन्हें कोविड की जांच का प्रमाण पत्र दिखाना होगा। साथ ही एसओपी का पालन करना होगा। रिसर्च स्कॉलर्स के लिए खाने को टिफिन की सुविधा होगी लेकिन खाली टिफिन अपने घरों से लाना होगा। मेस में टिफिन रखना होगा और रोज वहां से लाकर अपने रूम में खाना खाना होगा।
विद्यार्थियों के लिए खुला पेक
पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी (पेक) सोमवार से एमटेक व पीएचडी के विद्यार्थियों के लिए खुल रही है। आने वाले विद्यार्थियों को कोविड गाइड लाइन का पालन करना होगा। छात्रावासों में भी विद्यार्थियों को रोका जाएगा, लेकिन उसके लिए भी नियम बनाए गए हैं। एक साथ विद्यार्थी एकत्रित नहीं हो सकेंगे। साथ ही साफ सफाई का पूरा ध्यान रखना होगा। मास्क हर हाल में लगाना होगा और सामाजिक दूरी का भी ख्याल रखना होगा।
अपनी मंडी शुरू, आज सेक्टर-45 में लगेगी
आज से सेक्टरों में अपनी मंडी लगना शुरू हो जाएगी। पहले दिन सेक्टर-45 सी में मंडी लगेगी। कोरोना की एंट्री के बाद से लगभग दस महीने से मंडी बंद चल रही थी। बताया जा रहा है कि जिस शेड्यूल के मुताबिक पहले मंडी लग रही थी, उसी के मुताबिक मंडी लगेगी। रविवार को सेक्टर 34 व डड्डूमाजरा, सोमवार सेक्टर 45 सी, मंगलवार धनास सेक्टर 29, बुधवार सेक्टर 15, सेक्टर 40 और सेक्टर 52, वीरवार सेक्टर 56 व रामदरबार, शुक्रवार सेक्टर 46 और शनिवार को सेक्टर 43 ए व सेक्टर 49।

आज से खुलेंगे पुस्तकालय
शिक्षा विभाग ने शहर के पुस्तकालयों में सोमवार से बैठकर पढ़ने की अनुमति दे दी है। पुस्तकालयों में सदस्यों के बैठने के लिए सामाजिक दूरी के हिसाब से व्यवस्था करनी होगी। सेक्टर-17 की लाइब्रेरियन डॉ. निजा ने बताया कि हमने अपनी बैठक व्यवस्था में बदलाव किया है। सदस्यों के लिए हॉल में दूर दूर कुर्सियां लगवाई गई है। सदस्य अब लाइब्रेरी आकर किताबें इश्यू भी करवा सकते हैं, उनसे अपील है कि मास्क जरूर पहनकर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed