{"_id":"61e56a210a6d93109c4234b7","slug":"many-parties-concerns-increased-after-farmer-leader-balbir-singh-rajewal-contested-election-from-samrala","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब चुनाव: समराला बनी सबसे हॉट सीट, राजेवाल की एंट्री ने बढ़ाया सियासी पारा, कई दलों की धड़कने बढ़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब चुनाव: समराला बनी सबसे हॉट सीट, राजेवाल की एंट्री ने बढ़ाया सियासी पारा, कई दलों की धड़कने बढ़ीं
Mon, 17 Jan 2022 06:46 PM IST
ajay kumar
विकास मल्होत्रा, संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
विकास मल्होत्रा, संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 17 Jan 2022 06:46 PM IST
सार
पंजाब की समराला विधानसभा सीट से किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल चुनाव मैदान में हैं। राजेवाल पंजाब के बड़े किसान नेता हैं और तीन कृषि कानूनों के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा का हिस्सा भी रहे हैं। अब उन्होंने अपनी राजनीतिक पारी शुरू की है। 22 किसान संगठनों की पार्टी संयुक्त समाज मोर्चा ने राजेवाल को अपना सीएम चेहरा भी घोषित किया है।
विज्ञापन
किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर एक साल से अधिक धरना लगाने और तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने पर मजबूर करने के बाद किसानों ने पंजाब की सियासत में एंट्री की। किसान अंदोलन में कई प्रमुख चेहरे सामने उभरे। इनमें सबसे प्रमुख चेहरा था किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल का।
विज्ञापन
किसानों ने पंजाब में चुनाव लड़ने के लिए संयुक्त समाज मोर्चा नाम से राजनीतिक पार्टी का एलान किया। इसके लिए पहले 10 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। इसके बाद सोमवार को 30 प्रत्याशियों की सूची जारी की। किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल को समराला से बतौर उम्मीदवार उतारा गया। अब समराला सीट पर सबकी निगाहें टिकीं हैं, क्योंकि यह सबसे हॉट सीट बन गई है।
विज्ञापन
सब राजनीतिक लोगों की नजर समराला विधानसभा सीट पर रहेगी। किसान नेता राजेवाल की एंट्री के साथ अब समराला विधानसभा हल्के के सियासी समीकरण बदल लगे हैं। इसके साथ बाकी दलों के नेताओं की परेशानी बढ़ गई है। सियासी माहिरों के अनुसार राजेवाल समराला के साथ-साथ आसपास के कई विधानसभा क्षेत्र में अपना असर दिखाएंगे।
विज्ञापन
एक लाख 67 हजार वोट वाले विधानसभा समराला में मौजूदा समय में कांग्रेस के अमरीक सिंह ढिल्लो विधायक हैं। 1997 से वह अब तक चार बार विधायक रह चुके है। अब वह अपने पोते के लिए टिकट की मांग कर रहे हैं।
सियासी तौर पर समराला को ज्यादा अहमियत नहीं मिली है। इस बार किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल के चुनाव लड़ने के एलान के बाद समराला सियासी तौर पर अब पंजाब की हॉट सीट बन गई है। राजेवाल पिछले कुछ दिनों से लगातार मीटिंग कर रहे है।
बाकी राजनीतिक दलों की बात करें तो कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल और आप तीनो की राजेवाल की एंट्री के बाद परेशानी बढ़ गई है। इन तीनों पार्टियों की समराला में अब राह आसान नहीं है। कांग्रेस ने अभी तक इस हल्के से अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है।
अकाली दल की तरफ से परमजीत सिंह ढिल्लो और आप से जगतार सिंह दयालपुर चुनाव मैदान में हैं। इसके साथ संयुक्त समाज मोर्चा के किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल को विधानसभा हल्का समराला से उम्मीदवार बनाया है। राजेवाल संयुक्त समाज मोर्चा के मुख्यमंत्री चेहरा भी हैं। यही कारण है कि अब समराला राज्य की हॉट सीट बन गई है।