फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Many officers including two retired IAS officers join Congress

Chandigarh News: सेवानिवृत्त दो आईएएस समेत कई अधिकारी कांग्रेस में शामिल

Wed, 27 Dec 2023 01:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Many officers including two retired IAS officers join Congress
विनय सिंह और वजीर सिंह गोयत ने कांग्रेस में जताई आस्था
विज्ञापन

जजपा के सूरजभान काजल और इनेलो के पूर्व प्रवक्ता तोता राम भी कांग्रेस में शामिल

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में सेवानिवृत्त दो आईएएस समेत हरियाणा के कई पूर्व अधिकारियों ने कांग्रेस का दामन थामा है। इनके अलावा, भाजपा, जजपा, इनेलो, सपा अन्य दलों के पदाधिकारियों ने भी कांग्रेस में आस्था जताई है। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष उदयभान और सांसद दीपेंद्र हुड्डा की मौजूदगी में दिल्ली में हुए एक कार्यक्रम में सभी का पटका पहनाकर स्वागत किया गया।
इनमें प्रमुख रूप से पूर्व विधायक व जजपा हरियाणा लीगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष सूरजभान काजल, हरियाणा के पूर्व प्रमुख सचिव (गृह) रिटायर्ड आईएएस विनय सिंह यादव, रिटायर्ड आईएएस वजीर सिंह गोयत, समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चौ. बलबीर सिंह, पुंडरी व पाई विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी रहे सज्जन सिंह ढुल, हरियाणा रोडवेज के रिटायर्ड जीएम कुलदीप अहलावत, रिटायर्ड तहसीलदार प्यारेलाल, इनेलो रेवाड़ी के पूर्व जिला प्रवक्ता तोताराम, कोसली विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी रहीं विनोद कुमारी चौहान, जजपा के प्रदेश युवा उपाध्यक्ष भूपेंद्र शामिल रहे।
विज्ञापन

भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि पार्टी में शामिल होने वालों को उचित मान-सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे सभी हरियाणा ही नहीं देश की सेवा करने आए हैं और इसके लिए कांग्रेस को और मजबूत बनाना है। इनके आने से कांग्रेस पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी। हुड्डा ने कहा कि 2024 में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने जा रही है। जिसकी झलक पिछले तीन दिनों में ही पुंडरी, सिरसा, सफीदों में प्रदेश की जनता ने दिखा दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान ने कहा कि हरियाणा में हर वर्ग भाजपा की जनविरोधी नीतियों और कार्यप्रणाली से त्रस्त हो चुका है और आशा भरी नजरों से कांग्रेस की तरफ देख रहा है। गठबंधन सरकार अब चंद महीनों की मेहमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed