फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Many leaders including three former MLAs joined Congress in Haryana

Haryana News: हरियाणा में बढ़ने लगा कांग्रेस का कुनबा, तीन पूर्व विधायकों समेत कई नेताओं ने थामा 'हाथ'

Wed, 05 Jul 2023 09:53 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 05 Jul 2023 09:53 PM IST
सार

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सभी का पार्टी में स्वागत किया और कहा कि गठबंधन सरकार अब चंद महीनों की मेहमान है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में केवल आठ महीने बचे हैं। आगामी मार्च तक चुनाव की तारीख घोषित हो जाएगी।

विज्ञापन
Many leaders including three former MLAs joined Congress in Haryana
हरियाणा में कई नेता कांग्रेस में शामिल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष उदयभान व सांसद दीपेंद्र हुड्डा की मौजूदगी में भाजपा-जजपा, इनेलो और बीएसपी को झटका देते हुए तीन पूर्व विधायकों, एक मौजूदा नगर पालिका चेयरमैन, एक पूर्व नगर पालिका चेयरमैन, करीब एक दर्जन मौजूदा पार्षद व कई पूर्व पार्षद समेत दर्जनों नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सभी का पार्टी में स्वागत किया और कहा कि गठबंधन सरकार अब चंद महीनों की मेहमान है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में केवल आठ महीने बचे हैं। 

विज्ञापन


आगामी मार्च तक चुनाव की तारीख घोषित हो जाएगी। हरियाणा के मुख्यमंत्री लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव कराने की वकालत करते हैं अगर ऐसा हुआ तो विधानसभा चुनाव में भी आठ महीने ही रह गए हैं। हुड्डा ने दावा किया कि भाजपा और जजपा के अनेक नेता हमारे संपर्क में हैं और कभी भी कांग्रेस ज्वाइन कर सकते हैं। कांग्रेस का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री जय प्रकाश, पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा, पूर्व सांसद सुशील इंदौरा भी मौजूद रहे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ. उदयभान ने कहा कि कांग्रेस में शामिल होने वाले साथियों को पूरा मान सम्मान दिया जाएगा।

विज्ञापन

इन नेताओं ने थामा हाथ

कांग्रेस में शामिल होने वालों में बाढ़डा हलके से पूर्व विधायक कर्नल रघुबीर सिंह छिल्लर, गुहला चीका से पूर्व विधायक और भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य फूल सिंह खेड़ी, बाढ़डा हलके से पूर्व विधायक नृपेंदर सिंह, जजपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व जिलाध्यक्ष फरीदाबाद ठाकुर राजा राम सिंह, भाजपा छोड़कर आए जुलाना नगर पालिका चेयरमैन जसबीर, नरवाना से भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं जींद की पूर्व भाजपा जिला सचिव सुमन बेदी, नगर पालिका बरवाला के पूर्व चेयरमैन हेमराज गुडाली समेत अन्य ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed